Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 - टेक्सटाइल और लिबास: वैश्विक दिग्गजों में बने रहने के लिए कपड़ा उद्योग को अनुसंधान और विकास पर ध्यान देना अनिवार्य : संजीव अरोड़ा

पीएयू को नवाचार के लिए ‘हीरों की खान’ करार दिया, उद्योग को इसकी क्षमता का लाभ उठाने की अपील

Sanjeev Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 10:21 IST

औद्योगिक मुकाबले में टिके रहने के लिए नवाचार पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने शनिवार को कपड़ा उद्योग को अनुसंधान और विकास (R&D) को प्राथमिकता देने की अपील की। वे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन “टेक्सटाइल्स, लिबास और तकनीकी टेक्सटाइल्स” सत्र को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने नवाचार को बढ़ावा देने में स्वदेशी/स्थानीय संस्थाओं की अथाह क्षमता पर प्रकाश डाला।  

उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) को “हीरों की खान” करार देते हुए उद्योगपतियों को इसकी व्यापक अनुसंधान क्षमता का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “अब यह हमारे उद्योगपतियों पर निर्भर करता है कि वे इस प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण संस्था की क्षमता का कैसे उपयोग करते हैं ताकि नवाचार और नई तकनीकें विकसित की जा सकें।”  मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ऐसी अनुसंधान और विकास पहलों को पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।  

उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्थानीय उद्योग की प्रशंसा करते हुए कहा कि लुधियाना का कपड़ा निर्माण उद्योग दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने उद्योग को टिकाऊ तरीकों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए विशेष रूप से तकनीकी टेक्सटाइल्स के उत्पादन में पराली का अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने चुनौती को अवसर में बदलने का उदाहरण देते हुए कहा, “जैसे कभी चावल के छिलकों को फालतू समझकर फेंक दिया जाता था लेकिन आज यह मूल्यवान वस्तु बन चुकी है और कहीं भी फालतू नहीं मिलती। इसी तरह पराली के साथ भी हो सकता है जब इसका उपयोग उत्पादन में किया जाएगा।”  

उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि के अवशेषों को कपड़ा उद्योग के लिए संसाधन में बदलना न केवल पर्यावरण की समस्या का समाधान होगा, बल्कि नए आर्थिक अवसर भी पैदा करेगा। इस सत्र में उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रशासकीय सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, गंगा एक्रोवूल्स के अमित थापर, मोंटे कार्लो फैशन्स लिमिटेड के संदीप झा और पीएयू से डॉ. सुरभी महाजन पैनलिस्ट के रूप में शामिल थे, जबकि केपीएमजी के मोहित भासिन ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Investors Summit , Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD