Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 : एआई के उपयोग से सरकारी सेवाओं को तेज और प्रभावी बनाएगी पंजाब सरकार : संजीव अरोड़ा

कहा, राज्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सदुपयोग से युवा सशक्तिकरण, कृषि, उद्योग और प्रशासनिक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध

Sanjeev Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 10:09 IST

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के दूसरे दिन उस समय खास पल देखने को मिले, जब उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की क्रांति को अपनाने के लिए विस्तृत योजनाओं की घोषणा की। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आयोजित समापन सैशन के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रयास करेगी कि पंजाब, विशेषकर यहां के युवा, तेजी से आगे बढ़ रही एआई तकनीक का पूरा लाभ उठा सकें।

प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मंत्री अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी विभागों में एआई के उपयोग की ओर कदम बढ़ाएगी। उन्होंने कहा,“इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेज करना और लोगों तक सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आसानी से पहुँचाने योग बनाना है।”

बड़ी संख्या में उपस्थित उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने तकनीक के बढ़ते व्यापक उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “एआई अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है और यह जरूरी है कि हम इसका सही और जिम्मेदार तरीके से उपयोग करें।”सम्मेलन को मिले उत्साहजनक समर्थन पर संतोष व्यक्त करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि आज दिनभर हुए 26 सैशनों की भागीदारी और प्रतिक्रिया पंजाब के विकास की यात्रा में निवेशकों के विश्वास को दर्शाती है।

इस सैशन में तकनीक, अकादमिक और उद्योग क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी के साथ एक महत्वपूर्ण पैनल चर्चा भी हुई। पैनल में XLScout की को-फाउंडर कोमल तलवार, गंगा एक्रोवल के अमित थापर, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के प्रो. राजीव रतन शाह और एसटीपीआई मोहाली के डायरेक्टर  शैलेन्द्र त्यागी शामिल थे।चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि प्राइवेट क्षेत्र में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता बहुत बड़ी है और इसके उपयोग से किसी कंपनी की उत्पादकता में 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हो सकती है। 

उन्होंने यह भी जोर दिया कि उद्योगों को सबसे पहले अपनी व्यावसायिक समस्याओं की पहचान करनी चाहिए और फिर रणनीतिक तरीके से एआई की मदद से उनका समाधान खोजना चाहिए।कॉरपोरेट कार्यकुशलता के अलावा विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि एआई पंजाब के प्रमुख क्षेत्रों जैसे कृषि, उद्योग और व्यापार में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है और राज्य के प्रशासन को और बेहतर बना सकती है।अनुकूल नवाचार वातावरण तैयार करने पर जोर देते हुए विशेषज्ञों ने सरकार को सुझाव दिया कि शुरुआती स्तर के एआई स्टार्टअप्स को समर्थन दिया जाए और उन्हें सब्सिडी वाली क्लाउड स्टोरेज तथा मजबूत डेटा बेस ढांचा उपलब्ध कराया जाए।

सैशन की शुरुआत में पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की वाइस चेयरपर्सन सीमा बांसल और इनवेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उन्होंने अगली पीढ़ी की तकनीकों के लिए पंजाब की तैयारी को दिखाया। खास तौर पर मोहाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उभरते हब के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस रोचक और जानकारीपूर्ण सैशन के मॉडरेटर बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के विनीत विजयवरजीया थे।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Investors Summit , Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD