Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन - 2026 – एयरोस्पेस और रक्षा सत्र

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पंजाब में रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मजबूत संपर्क और तकनीकी इकोसिस्टम को रेखांकित किया

Dr Ravjot Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 18:32 IST

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पीपीआईएस) – 2026 के दूसरे दिन एयरोस्पेस और रक्षा विषय पर आयोजित सत्र के दौरान देश के रक्षा ढांचे को मजबूत बनाने और इसमें पंजाब की संभावित भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।पंजाब के पक्ष को मजबूती से रखते हुए संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंजाब के पास एक उत्कृष्ट इकोसिस्टम है जो देश के रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

कैबिनेट मंत्री ने टर्बाइन बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी (टी.बी.आर.एल.) और लुधियाना स्थित सेंट्रल टूल रूम के अतिरिक्त राज्य में मौजूद 6 हवाई अड्डों का उल्लेख करते हुए इन्हें बेहतरीन तकनीकी और संपर्क सुविधाओं के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने हाल ही में रक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा के लिए एक रक्षा सम्मेलन भी आयोजित किया था।

भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने रक्षा क्षेत्र में प्रमुख क्षमता वाले क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। औद्योगिक क्षेत्र की तर्ज पर रक्षा क्षेत्र में सेक्टोरल कमेटियां गठित करने की वकालत करते हुए जे.एस.डब्ल्यू. सरबलोह मोटर्स के सीईओ जसकीरत व्लादिमीर सिंह ने रक्षा निर्माण में एमएसएमई को शामिल करने के महत्व को भी रेखांकित किया।

इनवेस्ट पंजाब के सीईओ श्री अमित ढाका ने पंजाब के मजबूत विनिर्माण आधार का उल्लेख करते हुए व्यापार करने में आसानी पर बल दिया और बताया कि राज्य में 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियां प्रदान कर दी जाती हैं।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD