Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमित शाह से मिले रामदास अठावले

राज्यसभा में तीसरी बार चुने जाने पर जताया आभार

Amit Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 12:57 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान अठावले ने उन्हें राज्यसभा में लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर सहयोग और सद्भावना के लिए धन्यवाद दिया।

अठावले को लगातार तीन बार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ वे देश के अंबेडकरवादी आंदोलन से जुड़े ऐसे प्रमुख नेता बन गए हैं जिन्हें राज्यसभा में लगातार तीन कार्यकाल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर अठावले ने कहा कि उन्हें राज्यसभा में हैट्रिक दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इसी के लिए उन्होंने गृह मंत्री से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। अठावले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी देशभर में महान समाज सुधारक बीआर अंबेडकर के विचारों के साथ नीले झंडे को लेकर आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र देकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की घटक दल है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को मजबूत करने का काम कर रही है। अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार डॉ. आंबेडकर के विचारों के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आंबेडकर द्वारा सुझाए गए नदी जोड़ो परियोजना को साकार करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े कई स्मारकों का निर्माण भी पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विकास एजेंडे को देश के हर गांव तक पहुंचाने का काम रिपब्लिकन पार्टी करेगी। साथ ही डॉ. आंबेडकर के विचारों, नीले झंडे और सामाजिक-आर्थिक समानता के संदेश को पूरे देश में फैलाया जाएगा।

अठावले ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा में जाने का अवसर दिया, जिसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात को लेकर उन्होंने लिखा, "आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर बाबा साहेब के समतामूलक भारत के सपने को साकार करने की दिशा में दलित, वंचित एवं पिछड़े समाज के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, कृषि उत्पादकता बढ़ाने तथा सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हजारों कार्यकर्ताओं की ओर से राज्यसभा निर्वाचन के अवसर पर माननीय गृह मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Ramdas Athawale

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD