Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

अक्षरा सिंह की 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर रिलीज, दहेज के लोभियों को सबक सिखाने की अनोखी गाथा

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh, Ambe Hai Meri Maa
Bhojpuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 15:17 IST

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह लंबे समय के बाद एक बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' लेकर आ रही हैं। फिल्म में अक्षरा मुख्य भूमिका में हैं जबकि पाखी हेगड़े मां अम्बे के रूप में नजर आएंगी। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक ने दहेज प्रथा और दिन-ब-दिन लड़के वालों की मांग को पूरा करने पर लड़की के साथ चलते आ रहे बुरे बर्ताव पर केंद्रित किया गया है।

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की पर केंद्रित है, जिसकी अटूट भक्ति की वजह से मां अम्बे उसका कभी साथ नहीं छोड़ती हैं। 4 मिनट 52 सेकंड का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है। ट्रेलर की शुरुआत अक्षरा के बचपन से होती है, जहां उसके चाचा-चाची उससे घर के सारे काम करवाने के बावजूद अच्छा खाना तक नहीं देते हैं लेकिन वह मां अम्बे की भक्ति में डूबी रहती है, जिस वजह से मां अम्बे उसकी मदद करती हैं और खाना देती हैं।

कहानी थोड़ी आगे बढ़ती है और अक्षरा बड़ी होती है, जहां उसकी शादी की बातें चलती हैं और एक दिन शादी का रिश्ता आता है, जिसके बाद वह मां अम्बे के पास जाती है और उनसे कहती है कि आप शादी में जरूर आना, जिसके बाद मां अम्बे मौसी के रूप में प्रकट होकर आती हैं। हालांकि, शादी के बाद ससुराल वालों को पता चलता है कि लड़की के साथ दहेज में कुछ नहीं आया है।

इससे गुस्साए ससुरालवाले अक्षरा को घर से निकाल देते हैं। दुखी अक्षरा मां अम्बे के पास जाती है और अपनी व्यथा सुनाती है। तब मां अम्बे चमत्कार दिखाती हैं और ससुराल का घर दहेज से भर देती हैं। जब ससुराल वालों को पता चलता है कि अक्षरा की 'मौसी' धनी हैं, तो वे और अधिक रुपये-चीजों की मांग करते हैं। 

जब अक्षरा मना कर देती है, तो वे उसे मारपीट करते हैं। यह सब देख मां अम्बे क्रोधित होकर उन्हें सबक सिखाती हैं और दहेज प्रथा की बुराई को उजागर करती हैं। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि इस फिल्म की कहानी पुरानी हिंदी फिल्मों की तरह है, जिसमें देवी-भक्ति, पारिवारिक ड्रामा और नैतिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। 

प्रवीण कुमार गुडूरी द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षरा और पाखी के अलावा, राकेश बाबू, देव सिंह, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, रामसुजान सिंह, निशा सिंह, निशा तिवारी, इन्द्रसेन सिंह, सुवेश, प्रीति राज, मंटू, राहुल शर्मा, प्रिया पारुल, शीतल यादव, प्रिया चौधरी और बाल कलाकार के रूप में स्वस्तिका राय, गुनगुन नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के रिलीज होने की कोई खास जानकारी नहीं दी है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh , Ambe Hai Meri Maa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD