Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अमित शाह के भाषण पर स्पीकर ने आपत्ति नहीं जताई : प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 13:19 IST

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग अमित शाह ने किया, वह ठीक नहीं था। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति क्यों नहीं जताई? लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता की शिकायत है कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है।

विपक्ष के नेता की आवाज दबाई जा रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कौन तय करेगा कि किसे बोलना है। जब बोलने का मौका आता है, तो आप जर्मनी या इंग्लैंड में दिखते हैं। फिर वह शिकायत करते हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नो-कॉन्फिडेंस मोशन स्पीकर के खिलाफ था, राहुल गांधी के खिलाफ नहीं।

उन्हें उस मुद्दे पर बोलना चाहिए था। उन्होंने आज पार्लियामेंट में एक असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन स्पीकर ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि स्पीकर के व्यवहार पर आपत्ति थी, वरना कोई वजह नहीं थी। अमित शाह खुद कह रहे थे कि इतिहास में स्पीकर के खिलाफ सिर्फ दो बार नो-कॉन्फिडेंस मोशन आया है।

अमित शाह ने ठीक कहा है कि कानून नियम के अनुसार चलता है। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या कानून सिर्फ विपक्ष के लिए है। वर्तमान की सरकार और बाकी लोगों के लिए कानून के नियम नहीं हैं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर कहा कि हम सभी सदस्य स्पीकर ओम बिरला का पूरा सम्मान करते हैं। भाजपा के लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है।

महिला सांसदों के बारे में सरकार ने स्पीकर के माध्यम से बयान जारी करवाया कि पीएम की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सभी भाषण और बातें स्पीकर के लिए थीं। जिस तरह से हाउस चलना चाहिए था, उस प्रक्रिया पर बात होनी थी। अमित शाह जिस तरह से भाषा का प्रयोग करते हैं, वह ठीक नहीं है। 

इस तरह की भाषा निंदनीय है। व्यवहार में सुधार लाना चाहिए। सपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर गैस की शॉर्टेज देखने को मिली। भाजपा बताए कि संकट से बाहर निकलने के लिए प्रदेश या केंद्र की सरकार द्वारा क्या बंदोबस्त किए गए हैं। सांसद महुआ माजी ने कहा कि जाहिर है कि जिसके पास नंबर स्ट्रेंथ होगी, वही हाउस में अपने नंबर के हिसाब से फैसले लेगा। आवाज उठाना विपक्ष का काम है।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD