Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, घबराहट में खरीदारी से बचें : आशिका जैन

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Aashika Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 12:33 IST

मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनज़र डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बुधवार को कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासनिक परिसर में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों, तेल मार्केटिंग कंपनियों के संबंधित बिक्री अधिकारियों और आईओसीएल के जिला स्तरीय कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले में तेल या गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और लोगों को किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियों की ओर से लगातार सप्लाई जारी है, जिससे लोगों की जरूरतें पूरी हो रही हैं। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि मौजूदा हालात को देखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और घबराहट में पेट्रोल, डीजल या गैस की अनावश्यक खरीदारी न की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस की जमाखोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान पेट्रोल पंप ऑपरेटरों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे उपभोक्ताओं को आवश्यक आपूर्ति नियमित रूप से उपलब्ध कराते रहेंगे और किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी पैदा नहीं होने देंगे। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी अफवाह या अनियमितता की स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचित किया जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि सब-डिवीजन स्तर पर एसडीएम को भी स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD