Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गिरिराज सिंह द्वारा भारत टेक्स 2026 का शुभारंभ

विश्व के सबसे बड़े एकीकृत वस्त्र मेले की मेजबानी के लिए उद्योग संगठन मिलकर सहयोग करेंगे

Giriraj Singh
Giriraj Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 17:33 IST

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज भारत के प्रमुख वैश्विक वस्त्र सम्‍मेलन, भारत टेक्स 2026 के आयोजन की पहल आरंभ की, जो वैश्विक वस्त्र अर्थव्यवस्था में देश के बढ़ते नेतृत्व का संकेत है। श्री गिरिराज सिंह ने वस्‍त्र उद्योग, सरकार और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत टेक्स को एक ऐसे वृहद वैश्विक मंच के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसमें फाइबर और यार्न से लेकर कपड़े, परिधान, तकनीकी वस्त्र और सतत नवाचार तक संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला शामिल होगी।

उन्होंने इसे अब तक का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक वस्त्र आयोजन बताते हुए, वस्त्र-निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और अन्य उद्योग निकायों की प्रतिबद्धता की सराहना की, जिन्होंने भारत टेक्स के दायरे में वस्त्रों की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला लाने के लिए समर्पित भाव से अ‍थक प्रयास किए। वस्‍त्र मंत्री ने कहा कि भारत टेक्स वस्त्रों के लिए विश्वसनीय, सतत स्रोत केंद्र और बड़े पैमाने पर निवेश स्‍थल के रूप में आकर्षक गंतव्‍य बनाएगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन नवाचार, सहयोग और मेक इन इंडिया की भावना मूल में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के वस्‍त्र क्षेत्र  के 5एफ विजन फार्म (खेत) से फाइबर (रेशा), फाइबर से फैक्‍ट्री (कारखाना), फैक्‍ट्री से फैशन, और फैशन से फॉरेन (विदेश) शामिल हैं, जिसका लक्ष्‍य कृषि, रोजगार और निर्यात को बढाना है) का साकार रूप है। आयोजन में वस्त्र सचिव श्रीमती नीलम शमी राव, अपर सचिव श्री रोहित कंसल, निर्यात संवर्धन परिषदों के वरिष्ठ प्रतिनिधि और उद्योग जगत के नेता उपस्थित रहे।

भारत टेक्स 2026

पिछले दो आयोजनों की उल्लेखनीय सफलता पर आधारित भारत टेक्स 2026 अब तक का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली संस्करण होगा। इसे 14 से 17 जुलाई 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस बार के आयोजन में 3,500 से अधिक व्यावसायिक प्रदर्शकों, 140 से अधिक देशों के 7,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और 1,30,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों की व्यापक भागीदारी की संभावना है।

यह आयोजन फाइबर और यार्न, कपड़े, परिधान और फैशन, घरेलू वस्त्र, तकनीकी वस्त्र, हस्तशिल्प, हथकरघा और आधुनिक विनिर्माण प्रौद्योगिकियों सहित संपूर्ण वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करेगा। यह आयोजन विनिर्माण, डिजाइन, प्रौद्योगिकी और व्यापार में भारत की एकीकृत शक्ति को दर्शाता है। भारत टेक्स 2026, वर्ष 2024 और 2025 के पिछले सफल आयोजनों पर आधारित है और प्रदर्शनियों, ज्ञान सत्रों, खरीदार-विक्रेता बैठकों और नीतिगत संवादों का एक अनूठा संगम होगा, जिसका उद्देश्य चर्चाओं को व्यावहारिक परिणामों में बदलना है। 

विशेष फोकस क्षेत्रों में संवहनीय और चक्रीय वस्त्र, तकनीकी वस्त्र, सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम एकीकरण, नवाचार और वैश्विक बाजार पहुंच शामिल हैं। यह आयोजन सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, प्रदर्शकों, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और डिजाइनरों को अपने नवीनतम वस्त्र नवाचारों प्रदर्शित करने, वैश्विक निर्माताओं और खरीदारों से जुड़ने, उच्च स्तरीय चर्चाओं में शामिल होने और रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का मंच प्रदान करेगा। 

यह आयोजन केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निवेश आकर्षित करने, व्यापार को बढ़ावा देने और भारत के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र और पारंपरिक हथकरघा क्षेत्रों को दीर्घकालिक रूप से सुदृढ़ करने की गई प्रमुख नीतिगत पहलों और सुधारों को भी प्रदर्शित करेगा।

एक वैश्विक वस्त्र संवाद

भारत टेक्स 2026 का एक प्रमुख आकर्षण ग्लोबल टेक्सटाइल डायलॉग होगा, जिसमें नीति निर्माताओं, वैश्विक उद्योग जगत के नेताओं और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाने वाले ज्ञान सत्रों की एक श्रृंखला आयोजित होगी, जिससे वैश्विक व्यापार गतिशीलता, स्थिरता और ईएसजी मानक, इंडस्ट्री 5.0, तकनीकी वस्त्र और स्थिति अनुकूल आपूर्ति श्रृंखला जैसे उभरते रुझानों पर विचार-विमर्श होगा। इससे उद्योग हितधारकों और एमएसएमई को लाभकारी अंतर्दृष्टि प्राप्‍त होगी।

उद्योग नेतृत्व की पहल

यह आयोजन उद्योग जगत की पहल है और इसका आयोजन भारत टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) द्वारा किया जाएगा, जो वस्त्र उद्योग से संबंधित 11 निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और अन्य उद्योग निकायों का एक समूह है। बीटीटीएफ के अध्यक्ष श्री नरेन गोयनका और सह-अध्यक्ष श्री भद्रेश डोडिया ने आयोजन संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Bharat Tex 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD