Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखवीर सिंह द्वारा धूरी हलके के गांवों का दौरा

1.57 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

Sukhveer Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 17:32 IST

विधानसभा हलका धूरी के गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने तथा नए विकास कार्यों की शुरुआत करवाने के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा गांव शेरपुर सोढियां, ढढोगल और जैनपुर का दौरा किया गया। इस दौरान उनके द्वारा करीब 1 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाई गई। 

इस मौके पर उन्होंने गांववासियों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के स्पष्ट निर्देश हैं कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्यों में कोई कमी न रहने दी जाए और प्रत्येक गांव में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास परियोजनाएं लागू की जाएं। उन्होंने बताया कि नाभा-धूरी-मलेरकोटला सड़क वाया लागड़िया, नियामतपुर, जैनपुर, बनभोरा और मानकमाजरा करीब 21.25 किलोमीटर लंबी सड़क को 17 करोड़ रुपये की लागत से 18 फुट चौड़ा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि गांव शेरपुर सोढियां में अब तक करीब 1.7 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं, जबकि 77 लाख रुपये के नए विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा शहीद बलजीत सिंह की याद में स्मारक गेट बनाने के कार्य की शुरुआत करवाई गई। 

उन्होंने बताया कि जाखला से शेरपुर सोढियां तक करीब 2.47 किलोमीटर लंबी सड़क को भी 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है। ओएसडी सुखवीर सिंह ने बताया कि गांव ढढोगल में करीब 2.7 करोड़ रुपये के विकास कार्य पहले ही करवाए जा चुके हैं और लगभग 48 लाख रुपये के अन्य विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि 38 लाख रुपये की लागत से गांव में आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा, जबकि 5 लाख रुपये की लागत से बुजुर्गों के लिए सथ (बैठक स्थल) तैयार किया जाएगा। इसके अलावा ढढोगल से जैनपुर सड़क को 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है और गांव की फिरनी को भी 18 फुट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव जैनपुर में अब तक करीब 98 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं, जबकि 31 लाख रुपये की लागत से अन्य विकास कार्यों की शुरुआत की गई है।

इस मौके पर सदस्य वक्फ बोर्ड डॉ. अनवर भसौड़, जिला परिषद सदस्य रछपाल सिंह, चेयरमैन पंजाब ट्रेड कमीशन धूरी पुष्पिंदर शर्मा (सोमा), गगन जवंधा, बीडीपीओ सुखविंदर सिंह, पंकज, रमणदीप सिंह, नरेंद्र कौर, जगराज सिंह, जगनंदन सिंह, लाभ सिंह, गुरध्यान सिंह, सरबजीत सिंह, बिसाखा सिंह, परमजीत सिंह, बूटा सिंह, सरवन सिंह, हरकेवल सिंह, बिकर सिंह, सुखवीर सिंह, हरभजन सिंह, शमिंदर सिंह, अमरदीप धांद्रा, मनप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, मनप्रीत कौर, भरपूर सिंह ढढोगल, सुखवीर सिंह, दविंदर सिंह धूरा, रिंपल सिंह सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD