Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

अजय हुडा और कविता जोशी का नया हरियाणवी गाना ‘बालम माकोडे वर्गा’ रिलीज, केमिस्ट्री ने फैंस का जीता दिल

Ajay Hooda
Ajay Hooda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 12:36 IST

हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अजय हुड्डा और कविता जोशी का नया हरियाणवी गाना ‘बालम माकोडे वर्गा’ रिलीज हो गया है। दोनों ही कलाकारों ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर गाने के एक क्लिप को फैंस के साथ शेयर किया, जहां उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "‘बालम माकोडे वर्गा’ अब जारी।"

गाना ‘बालम माकोडे वर्गा’ मंगलवार को 'टी-सीरीज हरियाणवी' नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, जिस पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट्स के माध्यम से लगातार वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।‘बालम माकोडे वर्गा’ एक दमदार हरियाणवी म्यूजिक वीडियो है, जिसे विनू गौर और सुशीला तखर ने अपनी दमदार आवाज दी है।

वहीं, संगीत वीनू गौर ने दिया है, जबकि गीत अजय हुडा ने लिखे हैं। गाने के बोल बिल्कुल देसी और ठेठ हरियाणवी है। वीडियो में अजय और कविता पति-पत्नी की तरह नोक-झोक करते नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी और केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है, जहां पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होने के बावजूद वे एक साथ रहते हैं।

वहीं, फैंस को गाने में अभिनेत्री का लुक भी काफी पसंद आ रहा है, जो कि एक हरियाणवी लुगाई के रूप में नजर आ रही है। अजय हुड्डा हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख गायक, लेखक और डांसर हैं। वहीं, कविता जोशी अभिनेत्री और डांसर हैं, जिन्हें 'देसी फिल्मों की सुपरस्टार' या 'देसी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है।

कविता ने कई हरियाणवी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जिनकी सोशल मीडिया पर फैल फॉलोइंग लाखों में हैं। लोग अभिनेत्री की खूबसूरती और एक्टिंग के साथ जबकदस्त डांस मूव्स के दिवाने हैं। उन्होंने 2007 में आई हरियाणवी फिल्म 'मन्नू धाकड़ मैन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

 

Tags: Haryanvi , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD