Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा पंडवाला से तीर्थ यात्रियों की दसवीं बस रवाना

मान सरकार की तीर्थ यात्रा योजना से बुजुर्गों को मिल रही बड़ी सुविधा – रंधावा

Kuljit Singh Randhawa, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Dera Bassi, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबस्सी , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 18:14 IST

हल्का डेराबस्सी से विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने आज पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हल्के के गांव पंडवाला से श्रद्धालुओं की दसवीं बस को श्री हरिमंदिर साहिब समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना किया। रवाना होने से पहले विधायक रंधावा ने सभी यात्रियों की सुख-शांति, सुरक्षित यात्रा और चढ़दी कला के लिए अरदास की।

इस मौके पर विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पंजाब सरकार की एक जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुजुर्गों की सेवा को विशेष प्राथमिकता दे रही है और यह योजना उसी का एक जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से हल्के के बुजुर्गों में खुशी और उत्साह का माहौल है, क्योंकि अब वे सरकार की सहायता से आसानी से पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी हल्के से लगातार श्रद्धालुओं की बसें इस योजना के तहत भेजी जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और इलाके के निवासी भी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dera Bassi , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD