Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

उत्तराखंड के समावेशी विकास को बजट में केंद्रित किया गया : पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami
Pushkar Singh Dhami
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गैरसैंण , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 17:15 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। सरकार का दावा है कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रदेश के समावेशी विकास को इस बजट में केंद्रित किया गया है।

धामी ने कहा कि समाज के हर वर्ग-महिला, किसान, गरीब, युवा, हमारे अनुसूचित वर्ग, सीमावर्ती क्षेत्र-सभी के विकास का इसमें प्रावधान किया है। इस बजट के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिल सके, इसका प्रावधान किया गया है। यह दशक उत्तराखंड का है। पीएम मोदी का जो विजन है, उसे पूरा करने के लिए यह बजट पेश किया गया है।

बजट पर विपक्ष के बयानों पर सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष को एक ज़िम्मेदार विपक्ष की तरह काम करना चाहिए और सकारात्मक रूप से राज्य के मुद्दों पर सार्थक बहस करनी चाहिए, क्योंकि पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर लोकतंत्र की गाड़ी को चलाने का काम करते हैं। चार धाम की यात्रा को लेकर सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा बहुत अच्छी तरीके से होगी।

इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम धामी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण और सर्वांगीण उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारी सरकार ने जेंडर बजट के अंतर्गत 19,692.02 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक जीवन के अवसर प्रदान करने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

देवभूमि उत्तराखंड में मातृशक्ति की भागीदारी को बढ़ाते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, वरिष्ठजनों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के हित और सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह बजट उत्तराखंड के विकास को नई गति प्रदान करेगा। हमारा प्रयास है कि विकास की धारा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD