Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

इंडियन वेल्स ओपन : इगा स्वियातेक ने मारिया साकारी को हराया, जेसिका पेगुला ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह

Sports News, Tennis, Iga Swiatek, Maria Sakkari, Jessica Pegula, Jelena Ostapenko, Indian Wells Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 16:38 IST

दो बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने 32वीं वरीयता प्राप्त मारिया साकारी को 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर इंडियन वेल्स ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली है। स्वियातेक अब एग्निज्का राडवांस्का और कैरोलिना वोज्नियाकी के बाद इंडियन वेल्स में लगातार छह वर्षों तक राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। डब्ल्यूटीए के अनुसार, साल 2009 में इस फॉर्मेट की शुरुआत के बाद से, डब्ल्यूटीए-1000 इवेंट्स में जीत प्रतिशत के मामले में (कम से कम 10 मैच) स्वियातेक (129-31, .806) केवल सेरेना विलियम्स (148-28, .841) से पीछे हैं।

साकारी का प्रदर्शन शानदार रहा था, उन्होंने अपने सभी सर्विस गेम जीते और सभी छह ब्रेक प्वाइंट्स बचाए। स्वियातेक के खिलाफ भी उन्होंने इसी तरह शुरुआत की। पहले गेम में अपने चौथे ब्रेक प्वाइंट को भुनाया और 2-0 की बढ़त बनाने के लिए एक लंबा होल्ड किया। इसके बाद स्वियातेक ने अपने फोरहैंड की गति बढ़ाई और आखिरी सात में से छह गेम जीत लिए।

दूसरा सेट भी कुछ ऐसा ही रहा, जिसमें स्वियातेक ने साकारी की सर्विस को तीन बार तोड़ा। साकारी का आखिरी बैकहैंड शॉट कोर्ट से बाहर चला गया था। टॉप 20 से बाहर रैंक वाली प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपने पिछले 34 मुकाबलों में, स्वियातेक को केवल एक हार का सामना करना पड़ा था, जो पिछले महीने दोहा क्वार्टरफाइनल में साकारी के खिलाफ मिली थी।

दूसरी ओर, अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्तापेंको के खिलाफ एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और 4-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज करके राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। चौथे दौर में उनका मुकाबला 12वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिक से होगा। 2019 की सेमीफाइनलिस्ट बेंसिक ने एलिस मर्टेंस को 6-2, 6-3 से हराकर चौथी बार राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है।

 

Tags: Sports News , Tennis , Iga Swiatek , Maria Sakkari , Jessica Pegula , Jelena Ostapenko , Indian Wells Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD