Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा फिरोजपुर सड़क हादसे में 8 की मौत, 11 गंभीर घायल फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे 7 जून का पंचांग : अधिक भानू सप्तमी पर द्विपुष्कर-रवि योग का संयोग, पंचक के साथ भद्रा की रहेगी छाया ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा को 'किसी न किसी तरह' खत्म कर दिया जाएगा : डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा- हालात नियंत्रण में, सब सही दिशा में चल रहा है डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल

 

गुलाब चंद कटारिया ने घोड़ों की पंजाब नस्ल को संरक्षित और अधिक प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

राज्यपाल ने घोड़ों की पंजाब नस्ल के तीन दिवसीय हेरिटेज शो के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 12:31 IST

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने घोड़ों की पारंपरिक पंजाब नस्ल को संरक्षित और आगे बढ़ाने पर जोर दिया। पंजाब के राज्यपाल पटियाला में आयोजित घोड़ों की पंजाब नस्ल के तीन दिवसीय हेरिटेज शो के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने पहुंचे थे। श्री गुलाब चंद कटारिया ने शो के मुख्य आयोजक प्रो. सुमेर सिंह सीड़ा को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शो आयोजित करना जहां हमारी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, वहीं हमारी नई पीढ़ी को भी घोड़ों की पारंपरिक और विरासती पंजाब नस्ल से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

श्री कटारिया ने महाभारत, अश्वमेध यज्ञ, महाराणा प्रताप, शिवाजी सहित अन्य ऐतिहासिक और पौराणिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि घोड़ा आदिकाल से ही मनुष्य का युद्धों और सामान्य समय दोनों में वफादार साथी रहा है। उन्होंने कहा कि अपने अतीत को जानना वर्तमान और भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि वह पहली बार घोड़ों के ऐसे किसी शो में पहुंचे हैं और यहां आकर यह अनुभव होता है कि भारत का अतीत बहुत गौरवशाली रहा है, क्योंकि घोड़े का स्वामित्व शक्ति और प्रतिष्ठा का प्रतीक रहा है, जबकि सेना और पुलिस के घोड़े कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि आज घोड़ों की कई नस्लें लुप्त हो रही हैं, इसलिए पंजाब समेत काठियावाड़ जैसी पारंपरिक नस्लों को संरक्षित करने की बहुत आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि घोड़े अपने पालक, मालिक और सवार की रक्षा और सहायता के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर देते हैं। वहीं घोड़ों के पालक भी उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करते हैं। हालांकि आज के समय में यह शौक काफी महंगा हो गया है, लेकिन घोड़ों की कीमतें भी करोड़ों रुपये तक पहुंच चुकी हैं। 

घोड़ा पालकों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि घोड़े पालना एक बड़ी साधना होने के साथ-साथ एक अच्छा व्यवसाय भी है। पंजाब के राज्यपाल इस शो को देखकर काफी प्रसन्न हुए। शो के मुख्य आयोजक प्रो. सुमेर सिंह सीड़ा ने बताया कि इस शो में पंजाब भर से पंजाब नस्ल के घोड़े भाग ले रहे हैं। 

प्रो. सीड़ा ने कहा कि उनका लक्ष्य और मिशन पंजाब नस्ल को बचाना है, जिसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। डॉ. रमिंदर कौर सीड़ा ने मंच से राज्यपाल श्री कटारिया और समस्त संगत का धन्यवाद भी किया। इससे पहले शो के अध्यक्ष प्रो. सुमेर सिंह सीड़ा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सिमरनजीत सिंह बिल्ला और पूरी टीम ने राज्यपाल के आगमन पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर बाबा जोरा सिंह तलवंडी साबो, डॉ. शमशेर सिंह फिरोजपुर, बाबा चेता सिंह तलवंडी, दीप सिंह सांघण, अमरिंदर सिंह पमाल, भगत माहल, रबू, अमनदीप सिंह चहल, कुलवंत सिंह होशियारपुर, प्रीतइंदर सिंह सिद्धू, गुरबख्श सिंह (डायरेक्टर दशमेश कंबाइन्स एंड लैंड फोर्स) , जसबीर सिंह जस्सी, संदीप सिंह रंधावा, के.बी.एस. सिद्धू, सुनील कुमार राजपुरा आदि को भी सम्मानित किया गया।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD