Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा फिरोजपुर सड़क हादसे में 8 की मौत, 11 गंभीर घायल फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे 7 जून का पंचांग : अधिक भानू सप्तमी पर द्विपुष्कर-रवि योग का संयोग, पंचक के साथ भद्रा की रहेगी छाया ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा को 'किसी न किसी तरह' खत्म कर दिया जाएगा : डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा- हालात नियंत्रण में, सब सही दिशा में चल रहा है डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल

 

भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा

नशों के खिलाफ जंग को और प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक बैठक आयोजित

Kuljit Singh Randhawa, AAP Punjab, Dera Bassi, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

डेराबस्सी , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 13:18 IST

डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा की अगुवाई में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत आज वीडीसी/डब्ल्यूडीसी (विलेज डिफेंस कमेटी/वार्ड डिफेंस कमेटी) सदस्यों के साथ एक फीडबैक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा करना तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना था।

बैठक के दौरान गांव-गांव चलाई जा रही जागरूकता मुहिम, हेल्पलाइन सेवा की कार्यप्रणाली, शिकायतकर्ताओं की पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखने की व्यवस्था तथा युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए खेल मैदानों और जिम जैसी सुविधाओं के सकारात्मक परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों का सहयोग और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता और पुनर्वास के प्रयासों को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। बैठक के दौरान वीडीसी सदस्यों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा विश्वास दिलाया गया कि इन सुझावों को अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमल में लाया जाएगा।

इस अवसर पर एस.डी.एम. डेराबस्सी श्री अमित गुप्ता, एस.पी. डेराबस्सी श्री बिक्रम बराड़, एस.एच.ओ. लालड़ू श्री योगेश शर्मा, एस.एच.ओ. हंडेसरा श्री सुमित कुमार, तहसीलदार डेराबस्सी श्री बीरकरण सिंह, अभियान के हलका कोऑर्डिनेटर श्री सुमित राणा, पंचायत अधिकारी श्री मनदीप दरदी तथा एस.एम.ओ. डेराबस्सी डॉ. धर्मिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP Punjab , Dera Bassi , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD