Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं

 

समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 15:12 IST

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेटफ्लिक्स पर अपनी हालिया रिलीज ड्रामा क्राइम कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' को लेकर उत्साहित हैं। प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री ने समाज में महिलाओं और पुरुषों के प्रति अलग-अलग नजरिए की बात करते हुए पितृसत्तात्मक सोच पर सवाल उठाया है। माधुरी ने कहा कि प्यार और रिश्तों के मामलों में समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है।

माधुरी दीक्षित ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह एक पितृसत्तात्मक समाज है। शुरू से ही ऐसा होता आया है। अगर कोई पुरुष गर्लफ्रेंड बनाता है तो उसे ‘कैसानोवा’ या रोमियो कहा जाता है। लेकिन अगर कोई महिला वैसा ही करती है तो उसे बुरा-भला कहा जाता है और नकारात्मक नजरिए से देखा जाता है।” अभिनेत्री ने कहा कि उनकी फिल्म ‘मां बहन’ इन्हीं पुरानी परंपराओं और नियमों को चुनौती देती है।

फिल्म में दिखाए गए किरदार कमियों से भरे, उलझे हुए और बिल्कुल असल जिंदगी जैसे हैं। फिल्म में महिलाओं को मजबूत और पारंपरिक नियमों को तोड़ने वाला किरदार दिया गया है। उन्होंने जोर दिया कि हर महिला सम्मान और गरिमा के साथ जीने की हकदार है। माधुरी ने बताया, “इस फिल्म में हमने समाज द्वारा बनाए गए हर नियम को तोड़ा है और हमें इसमें मजा भी आया।

किरदार बहुत उलझे हुए हैं, लेकिन बेहद असली हैं। आप खुद से जुड़ाव महसूस करेंगे।” ‘मां बहन’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। इसमें माधुरी दीक्षित रेखा नाम की मां का किरदार निभा रही हैं। कहानी रेखा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले से कई मुश्किलों से जूझ रही होती है। अचानक उसके किचन में एक लाश मिल जाती है।

अपनी दो बेटियों जिम्मेदार जया और बेबाक सुष्मा के साथ वह इस मुसीबत से निपटने के लिए तेजी से सोचती है, झूठ बोलती है और पड़ोसियों से सच छुपाती है। फिल्म में माधुरी के साथ तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

 

Tags: Madhuri Dixit , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD