Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा

 

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 15:09 IST

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाना, पूरे दिन चिड़चिड़ापन बने रहना, बिना वजह तनाव महसूस होना या मानसिक थकान- ये समस्याएं आजकल आम हो गई हैं। अगर आप भी इनमें से किसी से गुजर रहे हैं और शांति चाहते हैं, तो योग आपके लिए बेहतरीन उपाय हो सकता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, हर मनःस्थिति के लिए एक योगासन उपलब्ध है जो मन को शांत करने और भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है।

विश्व योग दिवस 2026 को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय लोगों से अपील कर रहा है कि वे योग को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें। मंत्रालय का कहना है – थोड़ा रुकिए, गहरी सांस लीजिए और खुद से जुड़िए। सही आसन चुनकर आप अपने मूड को बेहतर बना सकते हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर देशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। योग एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं या चिड़चिड़े रहते हैं तो रोज सिर्फ 10-15 मिनट इन आसनों का अभ्यास करें। गहरी सांस लेने के साथ योग करने से तनाव कम होता है, मूड अच्छा रहता है और दिनभर की नकारात्मकता दूर होती है।

वॉरियर पोज या वीरभद्रासन : - यह आसन शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की ताकत बढ़ाता है। गुस्से और तनाव की स्थिति में यह आसन आत्मविश्वास बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता है।

बालासन या चाइल्ड पोज :- बहुत ही शांतिदायक मुद्रा। जब मन अशांत हो या चिड़चिड़ापन ज्यादा हो तो यह आसन तनाव मुक्त करने में मदद करता है। इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है।

पदमासन, कमल आसन या लोटस पोज :- ध्यान और एकाग्रता के लिए सबसे उत्तम मुद्रा। नियमित अभ्यास से मन की चंचलता कम होती है, गुस्सा नियंत्रण में रहता है और शांति का अनुभव होता है।

अर्ध चक्रासन :- कमर और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के साथ ही यह आसन मन को स्थिर करने में सहायक है। इससे मानसिक थकान दूर होती है। इसके अलावा और भी कई आसन भी कई आसन हैं।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD