Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका

Shreyas Iyer, Sports News, Cricket, Suryakumar Yadav, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 15:13 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है।

हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है। प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई है।

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में रखा गया है। वहीं, ईशान किशन और शिवम दुबे को भी टीम में जगह दी गई है। अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे, तो तिलक को उपकप्तान बनाया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया गया है।

वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में सौंपी गई है, जबकि उनका साथ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव देते हुए नजर आएंगे। वहीं, एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। 

हालांकि, एशियन गेम्स के लिए मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं दी गई है। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

 

Tags: Shreyas Iyer , Sports News , Cricket , Suryakumar Yadav , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD