Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं

 

फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 15:07 IST

योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना नए योगासनों के बारे में जानकारी देते हुए इसे दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दे रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने योगासनों के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह तन-मन के लिए फायदेमंद होने के साथ ही मजेदार भी होता है।

मंत्रालय के अनुसार, योग हर किसी के लिए है चाहे बच्चे हो, युवा हों या बुजुर्ग। यह न सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक है बल्कि मजेदार भी हो सकता है। आयुष मंत्रालय ने कहा कि योगासन को रोचक बनाने के लिए एनिमल पोज जैसे जानवरों की मुद्राओं को अपनाया जा सकता है। इन पोज से बच्चों को योग सीखने में मजा आता है और शरीर भी लचीला बनता है।

इसके साथ ही स्कूलों या ऑफिसों में क्लास के बीच छोटे-छोटे योगा ब्रेक लिए जा सकते हैं, जिससे थकान दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है। ग्रुप योगा एक्टिविटीज परिवार और दोस्तों के साथ योग करने का मजा दोगुना कर देती हैं। मंत्रालय ने ‘योग क्रिएटिविटी चैलेंज’ की घोषणा करते हुए बताया कि इसमें लोग अपने सबसे अनोखे और क्रिएटिव योग पोज बना सकते हैं।

इन्हें फोटो या वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर सकते हैं। यह चैलेंज लोगों को योग के प्रति रचनात्मक बनाने और नई मुद्राएं आजमाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। मंत्रालय का कहना है कि जब योग मजेदार होता है तो लोग इसे लंबे समय तक जारी रखते हैं। योग एक्सपर्ट विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करते हैं कि स्वस्थ बुढ़ापे की नींव आज से ही रखें।

नियमित योग, हल्की शारीरिक गतिविधि और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने से उम्र बढ़ने के साथ भी शरीर और मन स्वस्थ रहता है। हेल्दी एजिंग की यात्रा लाइफलॉन्ग मूवमेंट और योग से शुरू होती है। योग सिर्फ आसनों तक सीमित नहीं है। यह सांस लेने की तकनीक, ध्यान और शारीरिक जागरूकता का समूह है जो हर उम्र के लोगों को लाभ पहुंचाता है। घर पर, पार्क में या क्लासरूम में कहीं भी योग किया जा सकता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD