Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, जानिए 10 सीजन के विजेता कप्तान कौन?

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, T20 World Cup Final, ICC Mens T20 World Cup Final, India, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:31 IST

टीम इंडिया ने रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। आइए आपको बताते हैं कौन रहे हैं टी20 विश्व कप के 10 सीजन में विजेता कप्तान। एमएस धोनी: टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था। 

एमएस धोनी इस ट्रॉफी को उठाने वाले पहले कप्तान रहे थे। बतौर कप्तान धोनी का यह पहला आईसीसी टूर्नामेंट भी था।यूनिस खान: साल 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था। यूनिस खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को पहली बार चैंपियन बनाया था। यूनिस खान टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले दूसरे कप्तान बने थे।

पॉल कॉलिंगवुड: साल 2010 में खेले गए टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था। इंग्लैंड को पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान पॉल कॉलिंगवुड रहे थे।

डैरेन सैमी: वेस्टइंडीज ने 2012 में श्रीलंका को हराते हुए टी20 विश्व कप के टाइटल पर कब्जा जमाया था। कैरेबियाई टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान डैरेन सैमी रहे थे। सैमी की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया था।

लसिथ मलिंगा: साल 2014 में श्रीलंका ने भारत को फाइनल में हराते हुए टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। लसिथ मलिंगा टी20 वर्ल्ड कप को जीतने वाले पांचवें कप्तान बने थे।

डैरेन सैमी: डैरेन सैमी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को दो बार उठाया है। 2012 के बाद, उन्होंने अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को 2016 में भी चैंपियन बनाया था।

एरोन फिंच: ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहली बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एरोन फिंच रहे थे। फिंच की अगुवाई में कंगारू टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी।

जोस बटलर: साल 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराते हुए टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को दूसरी बार उठाया था। इंग्लैंड को दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान जोस बटलर रहे थे।

रोहित शर्मा: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बाद साल 2024 में टीम इंडिया टी20 विश्व कप को दो बार जीतने वाली तीसरी टीम बनी थी। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था।

सूर्यकुमार यादव: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव भारत के तीसरे कप्तान बने, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , T20 World Cup Final , ICC Mens T20 World Cup Final , India , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD