Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहाली के आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट आर्यन ने सेना में अधिकारी बनकर अपनी पारिवारिक विरासत को कायम रखा

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 10:39 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 8वें कोर्स के कैडेट आर्यन दत्त को आज ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), गया में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में चुना गया। इस परेड का निरीक्षण लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, एवीएसएम, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी कमान ने किया।

आर्यन दत्त, जो अब औपचारिक रूप से भारतीय सेना के अधिकारी बन गए हैं, मोहाली निवासी प्रैक्टिसिंग वकील श्रीमती संगीता दत्त और स्वर्गीय कमांडर अमिताभ दत्त के पुत्र हैं। सेना में अधिकारी के रूप में अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए आर्यन अपने पिता के नक्शे-कदमों पर चलते हुए परिवार की दूसरी पीढ़ी के अधिकारी बन गए हैं। 

उनके पिता भारतीय नौसेना में कमांडर के रूप में सेवा दे चुके थे और वर्ष 2017 में उनका निधन हो गया था। संस्था के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि आर्यन दत्त 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले एमआरएसएएफपीआई के पहले कैडेट बन गए हैं। 

यह रेजीमेंट न केवल अपनी बहादुरी और विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका संस्थान के साथ विशेष संबंध भी है, क्योंकि यह इस संस्थान के संस्थापक निदेशक मेजर जनरल बी.एस. ग्रेवाल, वीएसएम (सेवानिवृत्त) की मूल रेजीमेंट रही है। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आर्यन दत्त को उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि आर्यन दृढ़ समर्पण के साथ देश की सेवा करते हुए पंजाब को इसी तरह गौरवान्वित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सशस्त्र सेनाओं सहित विभिन्न करियर के अवसरों के लिए तैयार करने हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने बताया कि संस्थान के 10वें कोर्स के कैडेट सुखराज सिंह हीरा और कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (सीटीडब्ल्यू) के कैडेट अमृतपाल सिंह को एसएससी (एनटी)-123 कोर्स के लिए अपने जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुए हैं। वे अपनी प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू करने के लिए 25 मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि आर्यन दत्त ने संस्थान के आदर्श वाक्य की भावना को साकार किया है और 4 हॉर्स रेजीमेंट में उनकी चयन उनकी योग्यता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। मेजर जनरल चौहान ने आगे बताया कि इस संस्थान के 16वें कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया इस समय जारी है। 

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 16 मार्च 2026 से शुरू होंगे, जो इच्छुक युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर प्रदान करेंगे।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD