Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संजय सेठ ने रांची में एडवांस्ड आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया

यूआईडीएआई आधार सेवाओं को और मजबूत कर रहा है, झारखंड रांची में आधार सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ेगी

Sanjay Seth, Bharatiya Janata Party, BJP, Advanced Aadhaar Seva Kendra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 11:25 IST

6 मार्च 2026 को, रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने एस्टेट प्लाजा, कांटा टोली, रांची स्थित एडवांस्ड आधार सेवा केंद्र (एएसके) का उद्घाटन किया। इस एडवांस्ड आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन रांची और आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

केंद्र को उन्नत तकनीकी सुविधाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ विकसित किया गया है ताकि आधार नामांकन और अपडेट सेवाएं तेज, पारदर्शी और निवासियों के अनुकूल तरीके से प्रदान की जा सकें।सकें।  इस आधार सेवा केंद्र के दैनिक संचालन का प्रबंधन प्रोटियन ईगव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।कई जिलों में आधार केंद्र खुलेंगे

पहले, झारखंड में यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र केवल तीन जिलों रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में उपलब्ध थे। अब, मौजूदा केंद्रों के अलावा, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू में चरणबद्ध तरीके से नए आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर, रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने यूआईडीएआई के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि ऐसी पहल सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) 5 वर्ष की आयु पूरी होने पर और फिर 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर करवाएं, ताकि वे छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें और नीट तथा सीयूईटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं के पंजीकरण में किसी समस्या का सामना न करें।

कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी माता-पिता से बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट कराने और स्कूलों से यूआईडीएआई की मिशन मोड कैंपेन के तहत एमबीयू बैकलॉग कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के उप निदेशक महानिदेशक अखिलेश कुमार गुप्ता और निदेशक नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विकलांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग काउंटर

कांटा टोली के आधार केंद्र में विकलांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए हैं ताकि उन्हें सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सके। स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक फीडिंग रूम भी उपलब्ध कराया गया है। यहां जन्म पंजीकरण संख्या (बीआरएन)-आधारित बाल नामांकन भी लागू किया जा रहा है।

 

Tags: Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP , Advanced Aadhaar Seva Kendra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD