Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में NDDB, OMFED और ओडिशा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

अमित शाह ने ओडिशा के पारादीप में सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र-III का लोकार्पण किया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, National Dairy Development Board, NDDB, Odisha State Cooperative Milk Producers Federation, OMFED, Dharmendra Pradhan, Mohan Charan Majhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 10:18 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में NDDB और OMFED के विकास कार्यो का उद्घाटन और ओडिशा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने ओडिशा के पारादीप में सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र-III का लोकार्पण किया और सहकारिता विकास गोष्ठी को भी संबोधित किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन ओडिशा के विकास के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि आज एक ही दिन में 3770 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज पारादीप में इफ्को का सल्फ्यूरिक एसिड का विशाल कारखाना लोकार्पित हुआ जिसके माध्यम से इफ्को अब सल्फ्यूरिक एसिड के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इफ्को और कृभको मिलकर पूरे देश को सल्फ्यूरिक एसिड के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे। श्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां गृह मंत्रालय की 3, सहकारिता मंत्रालय की 4 और ओडिशा सरकार की 173 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार की 173 योजनाओं में से 1230 करोड़ रूपए की लागत वाली 61 योजनाएं पूरी हो गई हैं और 2116 करोड़ रूपए की लागत वाली 112 योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज यहां गृह मंत्रालय के दो विशिष्ट प्रयोजन –ओडिशा में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन हुआ है और एक अस्थायी कैंपस का भी उद्घाटन हुआ है।

उन्होंने कहा कि यहां से ओडिशा के फोरेंसिक विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएट होते ही पक्की नौकरी वाले कोर्सेंस के माध्यम से बहुत सारी संभावनाएं खुलेंगी जो देश की कानून और व्यवस्था को मज़बूती देंगी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज यहां तीन नूतन न्याय संहिताओं को आम नागरिकों, वकीलों, न्यायपालिका के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों की समझ में आने वाली सरल भाषा में प्रदर्शनी का भी उद्घाटन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लगभग 150 साल बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मेंभारत के संविधान के अनुरुप, भारतीय संसद से पारित और भारत के लोगों के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए पारित कानूनों से अब देश चल रहा है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के माध्यम से 2028 के बाद किसी भी एफआईआर में तीन साल के अंदर सुप्रीम कोर्ट तक न्याय मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ये कानून पूरी दुनिया के सबसे आधुनिक और वैज्ञानिक कानून हैं। श्री शाह ने कहा कि इन कानूनों में सात साल से अधिक सज़ा के प्रावधान वाले सभी अपराधों में एफएसएल टीम की विज़िट को अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देशभर में फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनुवर्सिटी के कैंपस बना रही है

श्री अमित शाह ने कहा कि ओडिशा में भी नूतन न्याय संहिताओं के तहत दर्ज होने वाली एफआईआर में 87 प्रतिशत से अधिक दोष सिद्धि दर प्राप्त की गई है। उन्होंने कहा कि अब साइंटिफिक अप्रोच और साइंटिफिक एविडेंस के माध्यम से आपराधियों को सजा कराने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज यहां NFSU और CFSL का भी भूमिपूजन हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह कैंपस 3 साल में पूरी तरह काम करेगा, इसमें 30 पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे और लगभग 2500 विद्यार्थी यहां शिक्षा प्राप्त करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ओडिशा सरकार की परियोजनाएं भी आज आगे बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि 20 ज़िलों में साइबर अपराध और आर्थिक अपराध की शाखाओं की भी आज शुरूआत हो रही है।

इसके अलावा सहकारिता क्षेत्र के कई कार्यक्रम भी यहां से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) द्वारा बडंबा चीनी मिल को फिर से शुरु करने का काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL),बंद पड़ी सभी चीनी मिलों कोभारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के सहयोग से शुरू करने के लिए तैयार है।

श्री अमित शाह ने कहा कि ओडिशा में पानी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है और यहां डेयरी की प्रचुर संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने न सहकारिता, न ही डेयरी क्षेत्र के लिए राज्य में कुछ किया। उन्होने कहा कि भारत सरकार का सहकारिता मंत्रालय और ओडिशा सरकार मिलकर अमूल की तर्ज पर यहां की डेयरियों को साथ रखकर हर गांव में कोऑपरेटिव का एक मजबूत आधार बनाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने बहुत कम समय में 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चावल खरीदने का अपना वादा पूरा किया है। श्री शाह ने कहा कि सुभद्रा योजना के तहत एक करोड़ माताओं बहनों को फायदा पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि हम डेयरियों के गठन के लिए एक विशेष अभियान चलाएंगे जिसके माध्यम से ओडिशा की ग्रामीण जनता, विशेषकर माताओं-बहनों, को समृद्ध बनाने का काम किया जाएगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल देश की राजनीति को नकारात्मक दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में हुई AI समिट के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर भारत को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया जिसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओडिशा में दो दशक से भी अधिक समय से विकास रुका हुआ था।

उन्होंने कहा कि ओडिशा की पिछली सरकार जनादेश को जनता की मजबूरी मानती थी। उन्होंने कहा कि जनादेश जनता के लिए मजबूरी नहीं बल्कि जनता का आशीर्वाद होता है। श्री शाह ने कहा कि लोकतंत्र में जिन्हें सत्ता प्राप्त होती है, उनका दायित्व होता है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें,उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहें और जनता की समृद्धि, शांत माहौल और राज्य के विकास के लिए प्रयत्न करें।

श्री शाह ने कहा कि 20 साल तक शासन करने के बाद भी पिछली सरकार ने ओडिशा के विकास को ठप कर दिया था। उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता ने 21 में से 20 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री मोदी जी को दीं और फिर से एक बार मोदी सरकार बनाई औऱ ओडिशा में भी पूर्ण बहुमत की हमारी सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और ओडिशा सरकार साथ मिलकर दो दशकों की कमी को 5 साल में पूरा करेंगे।

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने असम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, में विकास के नए आयाम गढ़े हैं, हर व्यक्ति तक विकास को पहुंचाया है और हर योजना को हर नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी पूरे देश की समृद्धि के लिए अहर्निश प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2021 से लेकर अब तक 6 साल में 8 मुक्त व्यापार समझौते (FTA)किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 2021 में म़ॉरीशस, 2022 में यूएई और ऑस्ट्रेलिया, 2024 में ईएफटीए के चार देशों, 2025 में यूके, ओमान और न्यूज़ीलैंड के साथ और 2026 में यूरोपीय संघ के साथ FTAकर भारत के विकास को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष का गत तिमाही में 8.2 प्रतिशत का ग्रोथ रेट आया है और इस तिमाही में भी निश्चित रूप से 8 प्रतिशत के ग्रोथ रेट के साथ भारत आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है और यह गति अब रुकेगी नहीं। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि ओडिशा ने दशकों तक नक्सलवाद के दंश को सहन किया है और इसके परिणाम भुगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए एक निर्याणक लड़ाई शुरू की थी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 31 मार्च, 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। श्री शाह ने कहा कि नक्सलवाद-प्रभावित सभी क्षेत्रों में विकास कोपहुंचाने के लिए हम तीव्र गति से काम करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हर वो आदिवासी जो नक्सलवाद के कारण विकास से महरूम रह गया था, उसके विकास के लिए हम दोगुनी गति से काम करने के लिए हम समर्पित हैं।

श्री शाह ने कहा कि श्री मोहन चरण मांझी जी के नेतृत्व में ओडिशा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार, ओडिशा के विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। इससे पहले, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज ओडिशा केपारादीप में सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र-III का लोकार्पण किया और सहकारिता विकास गोष्ठी को संबोधित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा किओडिशाकी जनता द्वारा बनाई गई डबल इंजन की सरकार जल्द ही ओडिशा को विकसित राज्यों की सूची में शामिल कराएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जनजातियों के कल्याण के लिए ओडिशा में कोई योजना नहीं बनी, समुद्र तट के विकास के लिए कोई योजना नहीं बनी और शहरों के विकास के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा कि आज ओडिशा नए भारत के optimism, ओडिशा की originality और ओडिशा की सभी opportunities को explore कर आगे बढ़ रहा है। श्री अमित शाह ने कहा कि आज ही ओडिशा की नई सहकारी नीति की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आगामी दिनों में गुजरात की तरह ओडिशा के हर गांव में डेयरी को पहुँचाने का कार्यक्रम शुरू करने वाली है।

श्री शाह ने कहा कि मत्स्य पालन को भी सहकारी ताकत देकर इसमें बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे Sea-Food निर्यात में बहुत लाभ होने की संभावना है। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत सरकार का सहकारिता मंत्रालय और ओडिशा सरकार दोनों मिलकर ओडिशा के ग्रामीण जनजीवन को समृद्ध करने का संयुक्त प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज इफ्को की पारादीप इकाई में सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र की तीसरी स्ट्रीम का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि 2005 में इफ्को ने इस प्लांट को 2577 करोड़ रुपए में खरीदा था और उस वक्त इसकी क्षमता 7.5 लाख मीट्रिक टन थी। आज यह क्षमता बढ़कर 22 लाख मीट्रिक टन तक पहुँच गई है। इसमें ब्लेंडेड उर्वरक का उत्पादन लगभग 15% है और स्वदेशी डीएपी का उत्पादन 40% है। 

श्री अमित शाह ने कहा कि देश में फर्टिलाइजर बनाने वाले हर कारखाने और केमिकल उद्योग में जहां भी सल्फ्यूरिक एसिड की जरूरत हो, उसका उत्पादन इफ्को की पारादीप यूनिट में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इफ्को अब नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और PM-PRANAM (PM Programme for Restoration, Awareness Generation, Nourishment and Amelioration of Mother Earth) योजना के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग में कमी लाने का आंदोलन चला रहा है, जिससे हमारी भूमि का संरक्षण होगा।

उन्होंने कहा कि इफ्को इस क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कोऑपरेटिव यूनिट बन गई है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि इफ्को जो भी कमाती है, उसका फायदा देश के 5 करोड़ किसानों तक पहुंचता है और यही इफ्को की सबसे बड़ी ताकत है। श्री शाह ने कहा कि इफ्को का कारखानाकहीं भी हो, इसके मालिक हमारे देश के 5 करोड़ किसान हैं। 

इफ्को का 41,000 करोड़ रुपए से अधिक का टर्नओवर, 3800 करोड़ रुपए से अधिक का मुनाफा और 28,000 करोड़ रुपए से अधिक की नेटवर्थ का मालिकाना हक हमारे 5 करोड़ किसानों का है और यही कोऑपरेटिव का चमत्कार है। श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार और ओडिशा सरकार आगामी दिनों में कोऑपरेटिव क्षेत्र के माध्यम से ओडिशा के गरीब किसानों, ग्रामीण जनजीवन और विशेषकर माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगी।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , National Dairy Development Board , NDDB , Odisha State Cooperative Milk Producers Federation , OMFED , Dharmendra Pradhan , Mohan Charan Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD