Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों व कर्मचारियों की रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करवाएं: आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने विभाग प्रमुखों की बैठक को किया संबोधित

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 17:26 IST

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज अलग-अलग विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों के अंतर्गत आते सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मुख्य मंत्री सेहत योजना की रजिस्ट्रेशन यकीनी बनाएं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत पंजाब सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति को कैशलेस इलाज मुहैया करवा रही है ताकि कोई भी योग्य लाभार्थी इस सुविधा से वंचित न रह जाए। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने अधिकारियों को बताया कि जिले में इस समय 300 से अधिक स्थानों पर इस योजना से संबंधी रजिस्ट्रेशन हो रही है और इसके अलावा जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के सेवा केंद्र में भी इस योजना के अंतर्गत लोगों की रजिस्ट्रेशन की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि विभाग की सुविधा के मुताबिक उनकी ओर से बताए गए स्थान पर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जा सकता है, बशर्तें वे इस संबंधी अग्रिम तौर पर सूचित करें। उन्होंने हिदायत करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द इस संबंधी योजना बनाकर सहायक कमिश्नर होशियारपुर ओएशी मंडल को दें ताकि कैंप संबंधी व्यवस्था की जा सके।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस दौरान जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओऱ से शुरू की गई मुख्यमंत्री सेहत योजना को लोग अधिक से अधिक लाभ लेते हुए अपनी रजिस्ट्रेशन करवाएं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण के पहले दिन से ही लाभार्थियों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। 

यह सुविधा न केवल सरकारी बल्कि राज्य के निजी अस्पतालों में भी लागू है। लिवर, किडनी, कैंसर और विभिन्न प्रकार की सर्जरी सहित गंभीर बीमारियों का इलाज इस योजना में शामिल है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि जिन लाभार्थियों के पास पहले से 5 लाख रुपए वाला आयुष्मान कार्ड है, वे सरल ई-केवाईसी प्रक्रिया के माध्यम से इसे 10 लाख रुपए वाले मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्ड में अपग्रेड कर सकते हैं। 

लोगों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7589944720 भी शुरु किया गया है, जिससे नागरिक यह जान सकेंगे कि वे अपना कार्ड कहां और कैसे बनवा सकते हैं। आशिका जैन ने बताया कि कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड (मोबाइल से लिंक), वोटर कार्ड और नाबालिग बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है। 

कार्ड बनाने हेतु परिवार के कम से कम दो सदस्यों का उपस्थित होना ज़रूरी है। उन्होंने ज़िला वासियों से भी अपील की है कि वे शीघ्र अपने नजदीकी लगे सेवा केंद्र कैंप या कामन सर्विस सैंटर में जाकर पंजीकरण करवा कर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाएं। 

इस मौके पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, सिविल सर्जन डा. मंदीप के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD