Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'मैं काफी नर्वस था, अगर कोई मेरी हार्ट रेट चेक करता तो...,' सेमीफाइनल में जीत के बाद सूर्यकुमार का खुलासा

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, India, England
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 15:16 IST

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया सेमीफाइनल मैच 7 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां 8 मार्च को उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कि सेमीफाइनल मैच के दौरान वह काफी नर्वस थे। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। 

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 7 विकेट गंवाकर 246 रन बना लिए। हालांकि, मेहमान टीम करीबी तक पहुंची, लेकिन दर्ज नहीं कर सकी। निर्णायक मुकाबले को जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं काफी नर्वस था। अगर कोई मेरी हार्ट रेट चेक करता तो पता चल जाता। भारत में खिताब के लिए खेलते समय दबाव और घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन लड़के इसके लिए उत्साहित भी हैं।

"टीम इंडिया 8 मार्च को खिताब के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।  फाइनल में पहुचने पर खुशी जताते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, "यह एक अविश्वसनीय एहसास है। फाइनल के लिए अहमदाबाद जाना टीम के लिए बहुत खास है।"विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने साहसिक बल्लेबाजी की।

टीम ने अंतिम गेंद तक लड़ाई जारी रखी। भारतीय कप्तान ने कहा, "इंग्लैंड की टीम पूरे मैच में मुकाबले में बनी हुई थी और रन चेज में भी उन्होंने अच्छी चुनौती दी। लेकिन जिस तरह जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और बाकी गेंदबाजों ने मैच को वापस हमारी ओर मोड़ा, वह अविश्वसनीय था। यह सच में खास गेंदबाजी प्रदर्शन था।"

कप्तान सूर्या ने फील्डिंग कोच को भी जीत का श्रेय देते हुए कहा, "हमें अपने फील्डिंग कोच टी दिलीप को भी थोड़ा श्रेय देना होगा। जैसे ही हमने देखा कि आदिल रशीद एक छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं, हमें लगा कि शिवम दुबे उनके खिलाफ सही मैच-अप होंगे।"

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , India , England

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD