Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

विस्फोटक कारखानों से संबंधित नियमों में संशोधन के लिए केंद्र से आग्रह करेगी महाराष्ट्र सरकार : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 11:59 IST

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में कहा कि महाराष्ट्र सरकार विस्फोटक कारखानों से जुड़े 2008 के नियमों में बदलाव के लिए जल्द ही केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी। उन्होंने नियम 93 के तहत हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि विस्फोटकों को संभालने की प्रक्रिया में ऑटोमेशन (स्वचालित प्रणाली) लागू करना बहुत जरूरी है। इससे मानव दखल कम होगा और कामगारों की सुरक्षा बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में नागपुर जिले के काटोल तालुका के राउलगांव में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के एक निजी विस्फोटक कारखाने में बड़ा धमाका हुआ था। इस हादसे में 19 मजदूरों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिवारों को कंपनी की ओर से 75 लाख रुपए, राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए और केंद्र सरकार की ओर से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे और उनके इलाज का पूरा खर्च भी उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे ज्वलनशील पदार्थों को संभालते समय बेहद सावधानी जरूरी है। भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए काम को रोबोट या पूरी तरह स्वचालित प्रणाली से करने की जरूरत है, ताकि मानव हस्तक्षेप कम हो सके।राज्य सरकार केंद्र को जो प्रस्ताव भेजेगी, उसमें नियमों में बदलाव, ऑटोमेशन के जरिए सुरक्षा बढ़ाने और मानव दखल कम करने के उपाय शामिल होंगे।

इसी बीच, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने एक अन्य मुद्दे पर बताया कि पुणे में बिना लाइसेंस और डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।यह मुद्दा चित्रा वाघ ने उठाया था और अभिजीत वंजारी ने पूरक सवाल किया था।मंत्री ने कहा कि इस मामले में पांच लोगों पर आरोप तय किए गए हैं। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पांचों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।

जांच में पता चला कि जब्त की गई दवाइयां असली थीं, लेकिन उन्हें स्थानीय मेडिकल स्टोर से नहीं खरीदा गया था। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ये दवाइयां राज्य के बाहर से लाई गई थीं। पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुणे शहर में नकली नशीली दवाइयां बनाने वाली कोई कंपनी नहीं मिली है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन पुणे और पूरे महाराष्ट्र में नियमित जांच कर रहा है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD