Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‎भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं संग मनाई होली

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP President, Patna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

‎पटना , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 11:52 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पटना पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस क्रम में उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। ‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंचे और भाजपा महानगर द्वारा आयोजित होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह में जमकर अबीर और गुलाल उड़े। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सभी भेदभाव भुलाकर रंग, उमंग और उत्साह के बीच होली का पावन पर्व मनाया।

नितिन नवीन ने इस पावन पर्व के मौके पर देशवासियों और बिहारवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमारे सामाजिक जीवन की सांस्कृतिक धरोहर है और रंगों की तरह विविधता में एकता हमारी पहचान है। यह केवल एक सामान्य होली उत्सव नहीं, बल्कि सदियों पुरानी विरासत का जीवंत दस्तावेज है।उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आज होली है और आज भाषण नहीं, गाने सुनने का दिन है।"

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं पर फूलों की बारिश की और होली गीतों पर ताली बजाते नजर आए। उन्होंने लोगों से संगीत का आनंद लेने की अपील की और उत्साह के साथ होली मनाने की बात कही।इस समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। पूरा समारोह स्थल परंपरा और उत्साह के संगम में डूबा रहा। नेताओं के जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। 

इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया।इसके अलावा इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता, सहित कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP President , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD