Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हेमंत सोरेन और टाटा सन्स के चेयरमैन के बीच वार्ता में कई परियोजनाओं पर सहमति

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:33 IST

झारखंड में न्यू एज ग्रीन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी स्टील प्रोजेक्ट में 11 हजार करोड़ रुपए के निवेश, हाइड्रोजन ईंधन-आधारित ट्रकों के निर्माण और अन्य विकास परियोजनाओं को लेकर सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस वार्ता में राज्य में औद्योगिक विस्तार और दीर्घकालिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर सहमति बनी। 

बैठक के बाद चंद्रशेखरन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड टाटा समूह की औद्योगिक यात्रा का आरंभिक केंद्र रहा है और समूह यहां निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि टाटा स्टील जमशेदपुर में लगभग 11 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर अत्याधुनिक तकनीक आधारित स्टील उत्पादन को बढ़ावा देगी। इस परियोजना से उत्पादन प्रक्रिया अधिक तेज होगी और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी।

इसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव वैश्विक बाजार तक दिखाई देगा। इस संबंध में पिछले महीने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान राज्य सरकार और टाटा समूह के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे।उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स जमशेदपुर में हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रकों के विकास और निर्माण में भी निवेश कर रही है। यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा और नई तकनीक की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि टाटा समूह और राज्य सरकार के अधिकारियों व विशेषज्ञों का एक संयुक्त विशेष समूह गठित किया जाएगा, जो संभावित निवेश क्षेत्रों की पहचान कर ठोस कार्ययोजना तैयार करेगा।चंद्रशेखरन ने बताया कि समूह रांची समेत राज्य के अन्य शहरों में होटल उद्योग में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है। कौशल विकास, नई तकनीकी दक्षताओं और ज्ञान-आधारित उद्योगों में साझेदारी को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चल रही गतिविधियों को और व्यापक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टाटा समूह की शुरुआत झारखंड से हुई है। यह झारखंड की औद्योगिक पहचान का अहम हिस्सा है। राज्य सरकार उद्योगोन्मुख विकास के लिए सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में टाटा स्टील के सीईओ सह मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD