Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

 

झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत

Tragedy, Road Accident, Latehar, Jharkhand
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लातेहार , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 16:03 IST

झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार को एनएच-75 पर हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से शवों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

दुर्घटना चंदवा थाना क्षेत्र के शिव टोला के समीप गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे हुई। टिंकू भुइयां (34) और उनके 14 वर्षीय साले मिथुन भुइयां मोटरसाइकिल से चंदवा से लातेहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (जेएच-15ई-0394) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलट गया।

बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतकों में टिंकू भुइयां रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर, बुकबुका और मिथुन भुइयां लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी के रहने वाले थे।

सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। हादसे की जानकारी पाकर दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Latehar , Jharkhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD