Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टी20 वर्ल्ड कप : जसप्रीत बुमराह ने जीता 'इम्पैक्ट प्लेयर' अवॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत में निभाया अहम रोल

Jasprit Bumrah, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:24 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। रविवार को कैरेबियाई टीम के खिलाफ मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड से नवाजा गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 36 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए। बुमराह ने 25 गेंदों में 40 रनों की दमदार पारी खेलने वाले रोस्टन चेज और शिमरोन हेटमायर (27) का बड़ा विकेट चटकाया। बुमराह ने यह दो विकेट ऐसे समय पर निकाले, जब वेस्टइंडीज तेजी से रन बटोरने का प्रयास कर रही थी।

दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की बुमराह की काबिलियत ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि मुश्किल समय में वह भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज क्यों बने हुए हैं। चेज और हेटमायर के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज टीम की रनगति धीमी पड़ गई, जिसका फायदा भारतीय टीम को मिला। फील्डिंग कोच टी दिलीप ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड देते हुए टीम और बुमराह के प्रदर्शन की सराहना की।

कोच ने कहा, "शानदार काम, बेहतरीन कोशिश, बहुत बढ़िया प्रदर्शन। हम एक जबरदस्त टीम हैं और इस मुकाबले में हमने अपने मजबूत इरादे से दिखाया कि ऐसा होने का क्या मतलब है। इस मैच में हमारा प्रदर्शन कमाल का रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह प्रदर्शन मुझे मेरा पसंदीदा कोट याद दिलाता है- 'टीम की ताकत हर एक इंसान है, और हर एक इंसान की ताकत टीम है।' आज हमने हर बात को सही साबित करके दिखा दिया। 

इस मुकाबले का इम्पैक्ट प्लेयर वो खिलाड़ी है, जो ज्यादातर समय शांत रहता है, लेकिन अपने खतरनाक खेल से बड़े पलों को अपने नाम कर लेता है। वह कोई और नहीं, बल्कि जसप्रीत बुमराह हैं।" टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले 6 मैचों में जसप्रीत बुमराह ने अब तक कुल 9 विकेट निकाले हैं। बुमराह का इस विश्व कप में गेंदबाजी इकोनॉमी 6.30 का रहा है। बुमराह किफायती रहने के साथ-साथ अहम मौके पर भारतीय टीम को विकेट दिलाने में भी सफल रहे हैं।

 

Tags: Jasprit Bumrah , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD