Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखवीर सिंह ने धूरी हलके के 193 परिवारों को ₹1.07 करोड़ के मुआवजे के स्वीकृति पत्र किए वितरित

कोई भी योगे परिवार सहायता से वंचित नहीं रहेगा: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

Sukhveer Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:10 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज धूरी हलके के 13 गांवों के 193 प्रभावित परिवारों को वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मुआवजे के रूप में कुल ₹1 करोड़ 7 लाख के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। 

उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रति परिवार ₹1 लाख 20 हजार की राहत राशि स्वीकृत की गई है, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों वाले परिवारों को ₹40 हजार की सहायता प्रदान की गई है। यह समस्त राशि निर्धारित मानकों एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जारी की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि धूरी हलके के निवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी पात्र परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी प्रभावित परिवार का मामला लंबित है तो उसकी तत्काल जांच कर उचित राहत उपलब्ध कराई जाए।

आज जिन गांवों के परिवारों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, उनमें गांव अलाल के 9 परिवार, बलिया के 5, बमाल के 38, बरड़वाल के 17, भसौड़ के 6, चीमा के 12, दुगनी के 28, हसनपुर के 9, ईसी के 13, जातिमाजरा का 1, मूलोवाल के 18, पेधनी कलां के 13 तथा रुलदू सिंह वाला के 24 परिवार शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त गांव दौलतपुर के एक गंभीर किडनी रोग से पीड़ित व्यक्ति को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव संदीप सिंह गाढ़ा, एस.डी.एम. धूरी डॉ. इस्मत विजय सिंह, ऋषभ बांसल, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार, पुष्पिंदर शर्मा, रमणदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने पुनः आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रत्येक जरूरतमंद तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सहायता पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है तथा जन-केन्द्रित एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

 

Tags: Sukhveer Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD