Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भारत-कनाडा द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत को इस साल के अंत तक पूरा करेंगे, एनर्जी क्षेत्र में मजबूत होगी साझेदारी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Canadian Prime Minister, Mark Carney
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 12:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनेडियाई पीएम मार्क कार्नी ने सोमवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी करने के लिए इस साल के अंत तक की समयसीमा निर्धारित की है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के व्यापार संबंधों को मजबूत करना है।  साथ ही, दोनों देश एनर्जी सेक्टर और दुर्लभ खनिज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी को भी मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। 

द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी कहा कि हमारा लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक ले जाना है। आर्थिक सहयोग की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना दोनों देशों की प्राथमिकता है। साथ कहा कि व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया है। इससे दोनों देशों में निवेश और रोजगार के नए अवसर जुड़ेंगे।

पीएम के मुताबिक, प्रौद्योगिकी और नवाचार में हम प्राकृतिक भागीदार हैं। कनाडा और भारत नवाचार साझेदारी के साथ, हम विचारों को वैश्विक समाधान में बदल देंगे।पिछले महीने भारत में हुई एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता में कनाडा के योगदान के लिए मैं प्रधानमंत्री कर्नी का आभार व्यक्त करता हूं। हम एआई के साथ-साथ, क्वांटम, सुपरकंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर्स में सहयोग बढ़ाएंगे।

क्रिटिकल मिनरल्स पर आज हुआ एमओयू रिजिल्यट सप्लाई चेन को स्थापित करेगा। अंतरिक्ष क्षेत्र में हम दोनों देशों के स्टार्टअप और उद्योगों को जोड़ेंगे।भारत और कनाडा ने 2.6 अरब डॉलर की यूरेनियम डील साइन की है। इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में मील का पत्थर माना जा रहा है।यूरेनियम समझौता भारत को अपने नागरिक न्यूक्लियर एनर्जी कार्यक्रम के लिए ईंधन की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

दोनों नेताओं ने कहा कि यह समझौता स्वच्छ और विश्वसनीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा।दोनों देशों ने छोटे मॉड्यूलर रिएटर्स और एडवांस न्यूक्लियर रिएटर्स जैसी नई टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Canadian Prime Minister , Mark Carney

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD