Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भूपेंद्र पटेल की गुजरात सेमीकनेक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 में हिस्सा लेने आए उद्योगकारों एवं निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:05 IST

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में ‘गुजरात सेमीकनेक्ट कॉन्फ्रेंस 2026’ का शानदार प्रारंभ किया। हाई-टेक चिप निर्माताओं और स्थानीय उद्योगों के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘गुजरात-इंडियाज गेटवे टू सिलिकॉन’ विषय के साथ राज्य सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। 

इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए आए विभिन्न उद्योग लीडरों की मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ हुई वन-टू-वन बैठक के दौरान, उन्होंने सेमीकॉन सेक्टर में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), मेमोरी मॉड्यूल फैसिलिटी, पावरचिप विनिर्माण और स्पेशलिटी केमिकल फैसिलिटीज शुरू करने के लिए फलदायी विचार-विमर्श किया।सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में धोलेरा और साणंद सहित सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज के सुदृढ़ इकोसिस्टम और राज्य सरकार के प्रोएक्टिव दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने इस वन-टू-वन बैठक के अंतर्गत दीपक नाइट्रेट के प्रबंध निदेशक (एमडी) मेघव मेहता, मलेशिया स्थित होतायी इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन दातो शेरी ली हंग लूंग, सूचि-आरओएचएम सेमीकॉन के एमडी मोकोटो तेराडा और संस्थापक अशोक मेहता, होरिबा इंडिया के राजीव गौतम, और एप्लाइड मटेरियल्स की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) राधिका विश्वनाथन से मुलाकात की।

मुख्य सचिव एमके दास, उद्योग विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, उद्योग आयुक्त पी. स्वरूप, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव पी. भारती भी वन-टू-वन बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD