Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कानूनों की खुलेआम धज्जियां: मिर्जापुर में पहाड़ समतल, जंगल कटे, खैर के पेड़ों पर चली आरी

मिर्जापुर में पहाड़ और जंगल काटकर अवैध प्लॉट व फार्म हाउस बेच रहा है भू-माफिया

Vineet Joshi, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 15:40 IST

सभी प्रकार के कानूनों और न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए तथा माल महकमा, वन विभाग, वन्यजीव संरक्षण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गमाडा, माइनिंग, पुलिस आदि विभागों के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से खरड़ विधानसभा के अंतर्गत माजरी ब्लॉक के गांव मिर्जापुर में भू-माफिया द्वारा पहाड़ को समतल किया जा रहा है। जंगल काटे जा रहे हैं, प्रतिबंधित खैर के पेड़ गिराए जा रहे हैं तथा प्राकृतिक ‘चो’ में मिट्टी भरकर उनके रास्ते बदले जा रहे हैं। 

वाहन चलाने के लिए अवैध रास्ते बनाए गए हैं और लोहे की जाली लगाकर अवैध रूप से जमीन, प्लॉट, जंगल एवं फार्म हाउस बेचे जा रहे हैं।  यह सब गांव मिर्जापुर की पंचायत एवं ग्रामीणों ने पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं खरड़ विधानसभा के मुख्य सेवादार विनीत जोशी को गांव में बुलाकर बताया। 

इस अवसर पर भाजपा माजरी मंडल अध्यक्ष मोहित गौतम भी उपस्थित थे। गांव के नंबरदार कृष्ण चंद, पंच शेर सिंह, पंच निर्मल सिंह, पंच पति रखा राम, पंच पति पाला राम, पूर्व सरपंच हुस्न चंद उर्फ मखन,  ने बताया कि जिस भूमि की बिक्री की जा रही है, वह “मुस्तरका मालकान” है, अर्थात ऐसी भूमि जो अनेक मालिकों/हिस्सेदारों की साझी मिल्कियत है। 

इसके लगभग 500 हिस्सेदार हैं और अब तक इसका विधिवत तकसीम (विभाजन) नहीं हुआ है। सरकारी रिकॉर्ड में स्पष्ट नहीं है कि किस हिस्सेदार का हिस्सा कहां स्थित है। ऐसे में बिना विधिवत तकसीम के, केवल किसी एक हिस्सेदार से कथित खरीद के आधार पर कब्जा कैसे किया जा सकता है?

उन्होंने बताया कि पटवारी, कानूनगो, तहसीलदार और एसडीएम की मौजूदगी में माल विभाग द्वारा जमीन की तकसीम कर प्रत्येक हिस्सेदार के भाग की पहचान की जाती है, जो अब तक नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने पाँच मार्च 2019 को ऑर्डर पास कर स्टैटस-को / यथास्थिति के आदेश दिए हुए हैं जिसके तहत न तो जमीन की हिस्सेदारी बेची - खरीदी जा सकती है, न तो पहाड़ में पेड़, पौधे, जंगली बूटियाँ काटी जा सकती है, जे सी बी से मिट्टी काटनी दूर कसी तक नहीं चल सकते तो फिर भू-माफिया कैसे यह सब कर रहा है ।

पंचायत एवं ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एसएचओ, डीएसपी, डीआईजी, डीजीपी पंजाब, बीडीपीओ, तहसीलदार और डीसी तक कई बार शिकायतें दीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पिछले वर्षों में दी गई शिकायतों की प्रतियां भी दिखाई।

ग्रामीणों के अनुसार भू-माफिया खुलेआम कहता है कि उसकी सभी अधिकारियों से ‘सेटिंग’ है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों को भी यह बात सही प्रतीत होती है।

अंत में विनीत जोशी ने पंचायत को आश्वासन दिया कि जिस प्रकार उन्होंने नयागांव नगरपालिका के हजारों मकानों को टूटने से बचाया और माजरी ब्लॉक में अवैध माइनिंग बंद करवाई, उसी प्रकार गांव मिर्जापुर में जमीन, प्लॉट, जंगल एवं फार्म हाउस की अवैध खरीद-फरोख्त को ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन के माध्यम से बंद करवाया जाएगा।

इस मौके नराता राम जिन्हें हाई कोर्ट रिट करके जंगल व पहाड़ की कटाई रुकवाई थी, मुस्तरका मालकान का शेयर होल्डर पूर्ण चंद, सुरिंदर कुमार, कुलदीप सिंह भट्ठल के साथ साथ चरण दास पूर्व पंच, हेमराज, लखबीर सिंह, लाला राम, गोपी, आदि उपस्थित थे ।

 

Tags: Vineet Joshi , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD