Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डीएवी कॉलेज का 69वां स्पोर्ट्स डे धूमधाम से शुरू

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 13:06 IST

डीएवी कॉलेज, अमृतसर का ऐतिहासिक दो दिवसीय 69वां वार्षिक खेल दिवस  बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में विधायक डॉ. अजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एम एल ए डॉ. अजय गुप्ता व प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भव्य मार्च पास्ट किया और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। अनुशासन और उत्साह से भरपूर इस मार्च पास्ट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. अजय गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का ही नहीं, बल्कि मानसिक और चारित्रिक निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व की शिक्षा देते हैं। 

आप सभी खिलाड़ी देश का भविष्य हैं और आपके समर्पण से ही राष्ट्र का नाम रोशन होगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर बोलते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने कहा कि डीएवी कॉलेज हमेशा से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अग्रणी रहा है। 

उन्होंने बताया कि 69 वर्षों से आयोजित हो रहा यह खेल दिवस कॉलेज की समृद्ध खेल परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनमें खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर ऑनरेरी ट्रेजरर, डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी डॉ जे पी शूर, एडवोकेट सुदर्शन कपूर, वाइस प्रिंसिपल प्रो प्रदीप सैली, डॉ बी बी यादव, प्रो विकास भारद्वाज , स्टाफ सेक्रेटरी डॉ नीरज गुप्ता , प्रो संदीप कुमार और सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

दो दिवसीय इस खेल दिवस में एथलेटिक्स के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल प्रदर्शनियाँ भी आयोजित की जाएंगी। समापन समारोह कल आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD