Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी : कुलवंत सिंह

कार्ड बनाने वाले शिविरों का दौरा किया

Kulwant Singh Mohali, SAS Nagar, Mohali, SAS Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 13:01 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर पंजीकरण शिविर लगाकर आम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह बात सेक्टर-82 स्थित मारबेला ग्रैंड सोसायटी में लगे शिविर का जायजा लेते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी विभागों, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता फैलाई जा रही है तथा शिविरों के माध्यम से मौके पर ही पंजीकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। 

इस योजना के तहत हजारों परिवारों को उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा मिल रही है और गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत प्राप्त हो रही है। विधायक ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।”

मोहाली क्षेत्र में लगाए गए शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मौके पर ही अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करवाई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे शिविर आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का भी धन्यवाद किया, जो घर-घर जाकर लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक कर पंजीकरण करवा रही हैं।

इस अवसर पर यूथ नेता एवं पार्षद सरबजीत सिंह समाणा, आर.पी. शर्मा ब्लॉक प्रधान, हरपाल सिंह चन्ना ब्लॉक प्रधान, डॉ. कुलदीप सिंह हल्का कोऑर्डिनेटर बी.सी. विंग, विक्रम सिंह संधू, नीलम नंदवानी, नीरज कुमार, नसीब सिंह संधू, दिनेश जिंदल, अमन गुजराल, श्वेता, अमन मलिक, हरिंदर पाल सिंह मान, गुरु दत्त सिंह सिधवानी, जसपाल सिंह, गुरिंदर सिंह भट्टी, मनजीत सिंह तथा कर्नल जसवंत सिंह उपस्थित रहे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , SAS Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD