Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस की बरनाला रैली पर 'आप' का तीखा हमला, पंजाबी नेताओं को पोस्टर में जगह नहीं: बलतेज पन्नू

मुख्यमंत्री बनने की जैकेटें सिलवाने वाले कांग्रेसी नेताओं की पोस्टर से भी फोटो गायब - पन्नू

Baltej Pannu, Baltej Singh Pannu, Nasha Mukti Morcha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 12:17 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कांग्रेस द्वारा बरनाला में की गई रैली पर तीखा वार करते हुए पंजाब के कांग्रेसी नेताओं की हाईकमान के सामने शून्य हो चुकी हैसियत को बेनकाब किया है। बलतेज पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर लिखा कि "दिल्ली वाले आ गए, दिल्ली वाले आ गए! हर रोज दुहाई देने वाले पंजाब के कांग्रेसियो, ये राहुल गांधी क्या भुलथ से हैं और खड़गे जी बाघा पुराना से हैं?"

पन्नू ने कांग्रेस के उन पंजाबी नेताओं पर भी निशाना साधा जो मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि बहुत बुरी हुई बेचारे कांग्रेसियों के साथ जो मुख्यमंत्री बनने की जैकेटें सिलवाए घूम रहे हैं, उनकी तो पोस्टर से भी फोटो गायब हो गई।

बलतेज पन्नू के इस तीखे तंज का सीधा इशारा इस बात की ओर है कि कांग्रेस की बरनाला रैली के पोस्टरों में पंजाब के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को जगह नहीं दी गई, जबकि यही नेता आम आदमी पार्टी पर "दिल्ली से पंजाब चलाने" का आरोप लगाते रहते हैं। 'आप' के मीडिया प्रभारी के इस बयान ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति की उस तस्वीर को भी सामने लाया है जहां पंजाब के कई कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लालायित हैं, लेकिन हाईकमान की नजर में उनकी कोई पूछ-परख नहीं है और इतनी भी नहीं कि रैली के पोस्टर में उनकी फोटो तक लग सके।

 

Tags: Baltej Pannu , Baltej Singh Pannu , Nasha Mukti Morcha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD