Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सिहत मंत्री ने नवनिर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों को पद की शपथ दिलाई

नए चुने गए सदस्य पार्टीबाज़ी से ऊपर उठकर गाँवों के विकास के लिए करें काम, मान सरकार देगी पूरा सहयोग – डॉ. बलबीर सिंह

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Chetan Singh Jauramajra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 27 Feb 2026

Last updated on: Mar 01, 2026, 12:35 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला ज़िले के नवनिर्वाचित जिला परिषद के 23 और ब्लॉक समितियों के 10 ब्लॉक के कुल 184 सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, गुरदेव सिंह देव मान, गुरलाल घनौर, हल्का सनौर इंचार्ज रणजोध सिंह हडाना तथा ए.डी.सी. ग्रामीण विकास दमनजीत सिंह मान भी उपस्थित रहे।

मंत्री ने नए सदस्यों को आह्वान किया कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाएँ और जनसमस्याओं के समाधान के लिए आगे आएँ। समारोह गुरु तेग बहादुर हॉल में आयोजित किया गया। संबोधन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब सभी सदस्य, चाहे किसी भी पार्टी से हों, उन्हें गाँवों के विकास को प्राथमिकता बनाना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि संविधान की 73वीं संशोधन से मिली शक्ति के चलते जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों के पास 30% विकास निधि आती है। जो भी सदस्य अपने क्षेत्र के विकास हेतु कोई प्रस्ताव लेकर आएगा, उसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्रांति को आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि 2500 और गाँवों में डॉक्टर और दवाएँ भेजी जाएँगी, जिनका चयन कर लिया गया है।

सरकार पहले ही राज्य के 65 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करा चुकी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ज़रूरतमंद परिवारों को गेहूँ के साथ-साथ चीनी, हल्दी, तेल और दालें देने का भी निर्णय लिया है।साथ ही राज्य की सहकारी खंड मिलों को चलाकर चीनी का उत्पादन पंजाब में ही किया जाएगा तथा दालों और तिलहनों की पैदावार भी राज्य में बढ़ाई जाएगी।

विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, गुरलाल घनौर, गुरदेव सिंह देव मान और रणजोध सिंह हडाना ने भी सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों—गाँव और शहर—का विकास कर रही है, और सदस्यों को चाहिए कि वे सरकार की उपलब्धियाँ जनता तक पहुँचाएँ।

ए.डी.सी. दमनजीत सिंह मान ने स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री के निर्देशों और डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में, जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों को हर संभव सहयोग देगा।समारोह में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विरक, ब्लॉक समिति समाणा के चेयरमैन बलकार सिंह गज्जूमाजरा, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ अमनदीप कौर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंद्रजीत सिंह सहित सभी बी.डी.पी.ओ. और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Chetan Singh Jauramajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD