Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के प्रयासों से लंबित एमओयू साइन

डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर यूनियन ने जताया आभार

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 28, 2026, 10:42 IST

डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर यूनियन के प्रधान धर्मवीर राणा एवं चंडीगढ़ के सभी गार्बेज कलेक्टरों ने पिछले चार वर्षों से लंबित पड़े एमओयू पर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा तथा सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष मनोज सोनकर का पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गार्बेज कलेक्टर उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक है, क्योंकि लंबे समय से वे अपने अधिकारों और आर्थिक सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता की स्थिति में थे। पिछले चार वर्षों से एमओयू लंबित रहने के कारण गार्बेज कलेक्टरों को कई प्रकार की प्रशासनिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रधान धर्मवीर राणा ने अपने संबोधन में कहा कि गार्बेज कलेक्टर शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और दिन-रात मेहनत कर चंडीगढ़ को साफ-सुथरा रखने में योगदान देते हैं। ऐसे में उनका एमओयू लंबित रहना उनके मनोबल को प्रभावित कर रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने गार्बेज कलेक्टरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी आर्थिक स्थिति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों से संवाद कर इस एमओयू को साइन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गार्बेज कलेक्टरों ने भावुक होकर कहा कि वे दिल से दुआ करते हैं कि नेतृत्व इसी प्रकार श्रमिक वर्ग की आवाज़ को मजबूती देता रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिरता और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा हुआ विषय था। एमओयू साइन होने से अब उन्हें अपने कार्य, पारिश्रमिक और जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्टता मिलेगी, जिससे वे और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगे।

सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष मनोज सोनकर की भी भूमिका की सराहना करते हुए यूनियन ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए गए, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने है। कार्यक्रम के अंत में सभी गार्बेज कलेक्टरों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि वे शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। यह अवसर न केवल उनके संघर्ष की जीत है, बल्कि श्रमिक एकता और सकारात्मक नेतृत्व का भी उदाहरण है।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD