Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ओम बिरला ने इंदौर, मध्य प्रदेश में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित किया

भारत के युवा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, Shri Vaishnav Vidyapeeth Vishwavidyalaya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 18:33 IST

लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने कहा कि आज विश्व के सभी देश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और ऐसे परिवेश में  भारत के युवा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह बदलते और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है तथा विचारशील दृष्टिकोण, नवोन्मेषी सोच और शोध करने में सक्षम इस युग के विद्यार्थी भारत को नई दिशा की ओर ले जाने के लिए तत्पर हैं।

श्री बिरला ने इंदौर, मध्य प्रदेश में  श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते समय यह विचार व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि युवा ही  भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं; और इन युवाओं का आत्मविश्वास, नवीन दृष्टिकोण और नवोन्मेषी सोच राष्ट्र निर्माण का आधार बन गई हैं।  उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि उनके अच्छे भविष्य के लिए ज्ञान अर्जित करना, व्यावाहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करना, नवोन्मेषी पद्धतियों  को अपनाना और तकनीक में महारत हासिल करना बहुत ज़रूरी है।

 श्री बिरला ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि यह विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकालने में युवाओं को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए  प्रशिक्षित कर रहा है । उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारतीय विद्यार्थियों और युवाओं में उभरते वैश्विक मुद्दों के समाधान निकालने की क्षमता है बशर्ते वे अथक प्रयास करते हुए लगातार सीखते रहने के लिए प्रतिबद्ध  हों।

श्री बिरला ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहने और नए आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और महत्वाकांक्षी सपनों के साथ  विकसित भारत के विज़न को साकार करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। श्री बिरला ने बताया कि अपनी विदेश यात्राओं के दौरान उन्होंने देखा है कि अनेक देश भारत, विशेष रूप से इसकी युवा आबादी को बड़ी उम्मीद के साथ देखते हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ कई देशों में युवा आबादी कम हो रही है, वहीं भारत की युवा आबादी और उनकी क्षमताएं अपार अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने इस बात की सराहना की कि स्टार्टअप्स, नवाचार और शोध कार्यों के माध्यम से, भारतीय युवाओं ने पहले ही राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास भारत की क्षमता और भावी नेतृत्व में मजबूत विश्वास को दर्शाते हैं। 

श्री बिरला ने यह आशा व्यक्त की  कि शैक्षणिक यात्रा के दौरान युवाओं को प्राप्त ज्ञान और अनुभव अंततः राष्ट्र के काम आएगा।  श्री बिरला ने कहा कि मूल्यों, संस्कृति और सामाजिक प्रतिबद्धता की भावना से ओतप्रोत प्रत्येक छात्र से अपेक्षा की जाती है कि वह  नए भारत के निर्माण और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की प्राप्ति में पूरे तन-मन से योगदान दें।

वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय और इंदौर के प्राचीन शहर के योगदान के बारे में बात करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने एक सदी से भी अधिक समय से भारतीय संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने के लिए अथक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आने वाली पीढ़ियां भारत की सांस्कृतिक विरासत, नैतिक सिद्धांतों और दर्शन  का संरक्षण करते हुए देश के विकास में योगदान देने के लिए तैयार हों।

श्री बिरला ने यह भी कहा कि इंदौर और मध्य प्रदेश के लोगों ने हमेशा राष्ट्र और समाज की भलाई के लिए अपने-अपने स्तर पर सार्थक योगदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक भावना भारत की मजबूत सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाती है। श्री बिरला ने कहा कि मुगलों और बाद में अंग्रेजों के अधीन सदियों तक विदेशी शासन के दौरान भारत की आध्यात्मिक परंपराओं, मूल्यों और सभ्यता को कमजोर करने के प्रयास किए गए, लेकिन इंदौर में भारतीय संस्कृति की मूल भावना हमेशा जीवित रही। इस अवसर पर इंदौर से सांसद, श्री शंकर लालवानी और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, श्री तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित रहे ।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , Shri Vaishnav Vidyapeeth Vishwavidyalaya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD