Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एआईएडीएमके से बाहर किए गए पन्नीरसेल्वम डीएमके में शामिल, एम.के. स्टालिन ने किया स्वागत

MK Stalin, Muthuvel Karunanidhi Stalin, Tamil Nadu Chief Minister, Chief Minister of Tamil Nadu, Chennai, Tamil Nadu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 17:28 IST

एआईएडीएमके से बाहर किए गए नेता पन्नीरसेल्वम शुक्रवार को मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की मौजूदगी में डीएमके में शामिल हो गए। पन्नीरसेल्वम को एआईएडीएमके के अंदरूनी सत्ता संघर्ष के दौरान पार्टी से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने एआईएडीएमके में फिर से शामिल होने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने उनके प्रयासों को अस्वीकार कर दिया था।

पन्नीरसेल्वम के डीएमके में शामिल होने पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और प्रिय मित्र ओ. पन्नीरसेल्वम ने अपने मातृ संगठन डीएमके में फिर शामिल हो गए हैं। उनका स्वागत है। द्रविड़ आंदोलन के महान नेता के नाम पर उन्होंने द्रविड़ आंदोलन की नीति 'काकुम नाम परियकम' का अनुसरण किया है।

सीएम स्टालिन ने कहा कि 2026 का विधानसभा चुनाव तमिलनाडु और फासीवादी भाजपा के बीच एक लोकतांत्रिक लड़ाई है। इसे समझते हुए विभिन्न लोकतांत्रिक ताकतें संगठन में शामिल हो रही हैं। हमारे साथ जुड़े मित्र ओ. पन्नीरसेल्वम दयालु, विनम्र और शालीन हैं। उन्हें शुभकामनाएं। तमिलनाडु की जीत हो। पिछले साल 31 जुलाई को पदयात्रा के दौरान पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाकात की थी।

उसी शाम उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल पूछा था। इस मुलाकात से राजनीतिक गठबंधन में संभावित बदलाव की अटकलें तेज हो गई थीं। इसके बाद 20 फरवरी को हाल ही में हुए अंतरिम बजट सत्र के अंतिम दिन पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री से दोबारा मुलाकात की, जिससे संभावित बदलाव की अटकलें और भी बढ़ गई थीं।

कई हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पन्नीरसेल्वम अपने समर्थकों के साथ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के मुख्यालय अन्ना अरिवलयम पहुंचे और औपचारिक रूप से डीएमके की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री स्टालिन ने पार्टी में उनका स्वागत किया। उनका डीएमके में शामिल होना इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

डीएमके में उनके जाने से एआईएडीएमके के भीतर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है और इससे जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों पर असर पड़ सकता है, खासकर दक्षिणी जिलों में जहां उन्हें काफी समर्थन मिलता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम सत्ताधारी डीएमके के रणनीतिक सुदृढ़ीकरण का संकेत है।

 

Tags: MK Stalin , Muthuvel Karunanidhi Stalin , Tamil Nadu Chief Minister , Chief Minister of Tamil Nadu , Chennai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD