Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश की आज़ादी के बाद पहली बार खन्ना में लगा सबसे बड़ा और सफल विरासती मेला: तरुणप्रीत सिंह सौंद

झूलों और खेलों के साथ मंत्री सौंद ने ताज़ा कीं बचपन की यादें, बोले – अपनी मिट्टी से जुड़े रहेंगे तो पहचान मजबूत रहेगी

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना/ लुधियाना , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 16:19 IST

खन्ना के दशहरा ग्राउंड में आयोजित पंजाब सखी शक्ति मेला 2026 दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह मेला केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, परंपराओं और महिला सशक्तिकरण की भावना को आगे बढ़ाने का एक बड़ा मंच बन चुका है। 

मेले की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन हजारों की संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ यहां पहुंच रहे हैं और इस रंग-बिरंगे आयोजन का भरपूर आनंद ले रहे हैं।मेले के विशेष अवसर पर खन्ना से विधायक एवं पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना भी विशेष रूप से पहुंचे। 

दोनों नेताओं ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉल, झूले और मनोरंजन गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा आम लोगों से मुलाकात कर मेले की रौनक का अनुभव लिया।कैबिनेट मंत्री सौंद ने मेले में लगे झूलों का स्वयं आनंद लिया और विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपने बचपन की यादें ताजा कीं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का साधन नहीं होते, बल्कि समाज में खुशी, आपसी मेलजोल और सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में उमड़ी भारी भीड़ यह दर्शाती है कि पंजाब सरकार द्वारा किया गया यह प्रयास पूरी तरह सफल साबित हो रहा है।

अपने संबोधन के दौरान मंत्री सौंद ने कहा कि देश की आज़ादी से लेकर आज तक खन्ना शहर में कभी भी इतना भव्य, सुव्यवस्थित और विरासत से जुड़ा मेला आयोजित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिन्होंने पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर, लोक परंपराओं और विरासत को सहेजने के लिए ऐसे बड़े प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि जब तक हम अपनी मिट्टी और जड़ों से जुड़े रहेंगे, तब तक हमारी पहचान मजबूत बनी रहेगी।मंत्री सौंद ने मेले की सफलता में खन्ना की एसडीएम स्वाति टिवाना की भूमिका की विशेष रूप से सराहना की। 

उन्होंने कहा कि स्वाति टिवाना ने दिन-रात मेहनत कर, पूरी योजना और टीम वर्क के साथ इस मेले को सफल बनाने में अहम योगदान दे रही हैं। उनके नेतृत्व में प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई, यातायात और लोगों की सुविधाओं को लेकर शानदार प्रबंध किए हैं, जिसके चलते लोग बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद ले पा रहे हैं।

मेले में पंजाब की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प के स्टॉल, स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन, लोक नृत्य, गिद्दा, भांगड़ा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन गतिविधियां भी विशेष आकर्षण हैं।

यहां गांवों की मिट्टी की खुशबू, पंजाबी संस्कृति के रंग और परंपराओं की जीवंत झलक साफ दिखाई देती है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है, जिससे महिलाओं की आर्थिक मजबूती को बढ़ावा मिल रहा है।

फाजिल्का से विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना ने भी मेले की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंजाब सखी शक्ति मेला केवल खन्ना या किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे पंजाब की सांस्कृतिक पहचान को उजागर करने वाला एक बड़ा मंच है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने और अपने विरसे को समझने का अवसर मिलता है।कुल मिलाकर, पंजाब सखी शक्ति मेला 2026 न केवल खन्ना बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात बन चुका है।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की सक्रिय भूमिका और प्रशासन की कड़ी मेहनत से यह मेला एक नई मिसाल कायम कर रहा है। 

लोगों की भारी भागीदारी और उत्साह यह साबित करता है कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक जागरूकता और खुशहाली की नई लहर पैदा करते हैं।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD