Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

याद वाशेम में मैंने पीएम मोदी को पत्नी सारा के रिश्तेदारों के नाम दिखाए : बेंजामिन नेतन्याहू

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Benjamin Netanyahu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेल अवीव , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की एक तस्वीर कौतुहल का विषय बनी थी। आखिर पीएम मोदी के भाई समान सच्चे मित्र उन्हें क्या दिखा रहे थे और भारत के प्रधानमंत्री क्या गौर से देख रहे थे? इसका खुलासा खुद नेतन्याहू ने एक्स पोस्ट के जरिए किया है।उन्होंने बताया कि वो अपने मित्र को मृतकों की लिस्ट में लिखे अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के रिश्तेदारों का नाम दिखा रहे थे।

उन्होंने एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं आज याद वाशेम गए। हॉल ऑफ नेम्स में, मैंने उन्हें अपनी पत्नी सारा के उन रिश्तेदारों के नाम दिखाए जिनकी होलोकॉस्ट में हत्या कर दी गई थी।पीएम मोदी के एक कार्य को अविस्मरणीय बताते हुए उन्होंने आगे कहा, "फिर हमने एक मेमोरियल सेरेमनी की, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ितों की याद में माल्यार्पण किया और सम्मान स्वरूप एक पत्थर रखा। हम कभी नहीं भूलेंगे।"

याद वाशेम हिटलर के नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों की याद में बनाया गया है। इस दौरे के दौरान कई ऐसे पल आए जो भारत-इजरायल के संबंधों को नया आकार देते दिखे। ये समझौतों और एमओयू से इतर इंसानी रिश्तों की अहमियत समझाते पल थे। एक बार नहीं बल्कि अनेकों बार नेतन्याहू पीएम मोदी को ग्रेट लीडर, सच्चा-अच्छा दोस्त, और उससे बढ़कर भाई कहते दिखे।

दुनिया के दो बड़े नेताओं ने आम शख्स की तरह हंसी मजाक किया और भावुक कर देने वाले क्षणों को भी समेटा। नेसेट में पीएम का ऐतिहासिक संबोधन भी यादगार रहा। दुनिया के पहले ऐसे शख्स रहे जिन्हें 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' सम्मान से नवाजा गया।दो दिवसीय राजकीय दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी होलोकॉस्ट मेमोरियल भी गए और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग के साथ एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत ओक का पेड़ भी लगाया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Benjamin Netanyahu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD