Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

टी20 वर्ल्ड कप : कप्तान मार्करम ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय, क्विंटन डी कॉक की पारी को सराहा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Aiden Markram, South Africa, West Indies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:08 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मिली धमाकेदार जीत का श्रेय कप्तान एडेन मार्करम ने गेंदबाजों को दिया। मार्करम ने कहा कि गेंदबाजों ने सही एरिया में गेंदबाजी की, जिसका फायदा टीम को मिला। जीत के बाद कप्तान मार्करम ने कहा, "हां, मुझे लगा कि हमने सच में काफी अच्छी गेंदबाजी की। 

हम मैच में लगातार अच्छी लेंथ और एनर्जी के साथ गेंदबाजी करना चाहते थे। आप जब मुकाबले में विकेट लेते रहते हैं, तो आप गेम में बने रहते हैं। पावरप्ले में गेंदबाजों के प्रदर्शन से मैं काफी प्रभावित हूं।मार्करम ने कहा कि गर्मी में गेंदबाजी करने आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा, "टॉस जीतना हमारे लिए काफी फायदेमंद रहा। हालांकि, हमारे गेंदबाजों ने अच्छे एरिया में गेंदबाजी की।

दिन की गर्मी में इस एनर्जी के साथ गेंदबाजी करना उतना आसान नहीं रहता है जितना लोग सोचते हैं। गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसके लिए मैं उन्हें सलाम करना चाहता हूं।" मार्करम ने डी कॉक की ताबड़तोड़ पारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह टीम के लिए अच्छी बात है कि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 47 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने मार्करम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज से मिले 177 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। मार्करम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 

अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, रयान रिकेल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 176 रन लगाए। रोमारियो शेफर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। 

वहीं, जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रन जड़े। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कॉर्बिन बॉश ने 31 रन देकर 2 निकाले, जबकि कगिसो रबाडा ने महज 22 रन खर्च करते हुए दो विकेट झटके।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Aiden Markram , South Africa , West Indies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD