Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद पार्क के नवीनीकरण करवाने के कार्य शुरू करवाए

लोगों की समस्याएं पहल के आधार पर हल करवाई जा रही : रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 16:43 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद पार्क के नवीनीकरण करवाने के कार्य शुरू करवाए। रिंटू ने कहा कि फिलहाल आनंद पार्क एसोसिएशन की तरफ से उनके समक्ष जो भी मांगे रखी गई थी, उन कार्यों की रीडेवलपमेंट शुरू करवा दी गई है। 

इस पर लगभग एक करोड रुपए की लागत आएगी। जिससे इस मेन पार्क को नया और मॉडर्न लुक मिलेगा। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आनंद पार्क एसोसिएशन की तरफ से रखी गई मीटिंग में लोकल लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना गया और कई समस्याओं का मौके पर ही हल किया गया। 

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उन समस्याओं का पहल के आधार पर हल करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग में इलाके में दूसरे ज़रूरी डेवलपमेंट के कामों का भी रिव्यू किया गया। 

मीटिंग के दौरान, मौजूद लोगों को आम आदमी पार्टी की पब्लिक वेलफेयर पॉलिसी के बारे में भी बताया गया। रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को हर तरह की सुविदाए उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कार्ड बनवाए जा रहे हैं। 

जिससे 10 लाख रुपए तक एक परिवार का मुफ्त इलाज होगा। उन्होंने कहा कि लोग इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। रिंटू ने कहा कि पंजाब में पहली बार बड़े पैमाने पर फ़ूड और न्यूट्रिशन सिक्योरिटी को मज़बूत करने की एक ऐतिहासिक पहल में, मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान ने ‘मेरी रसोई’ स्कीम शुरू करने की घोषणा की। 

इसके तहत अप्रैल से हर तीन महीने में पंजाब के  40 लाख परिवारों को मुफ़्त फ़ूड किट (राशन किट) बांटी जाएंगी। ये फ़ूड किट नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत दिए जाने वाले गेहूं से अलग दी जाएंगी।इस मौके पर राजप्रताप बाजवा  और दूसरी जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं।

 

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD