Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

द्रौपदी मुर्मु ने 'एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग' के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के शुभारंभ में भाग लिया

प्रत्येक नागरिक समानता को प्रोत्साहन देकर, भेदभाव समाप्त करके और सामुदायिक सेवा में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है : द्रौपदी मुर्मु

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर (महाराष्ट्र) , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 12:47 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (25 फरवरी, 2026) महाराष्ट्र में नागपुर के विश्व शांति सरोवर में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित 'एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग' के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र ने देश में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास के निरंतर उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

उन्होंने कहा कि यह पवित्र भूमि राष्ट्र निर्माण की महान विचारधाराओं और आदर्शों की जन्मभूमि रही है, जिन्होंने भारत की जनता में एक नई चेतना का संचार किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, वासुदेव बलवंत फड़के, महर्षि धोंडो कर्वे, राजर्षि शाहू जी महाराज, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, विनायक दामोदर सावरकर और डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्वों के विचारों, संघर्षों और योगदान ने हमारे राष्ट्र को सशक्त बनाया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि महाराष्ट्र अपने उद्योग, कृषि, उद्यमशीलता, नवाचार, उच्च शिक्षा और अमूल्य सांस्कृतिक परंपराओं के आधार पर भारत के विकास पथ को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ना है, जिससे प्रत्येक नागरिक को लाभ हो। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें इतिहास से प्रेरणा लेकर और आधुनिक प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और नवाचार की शक्ति का उपयोग करके एक मजबूत और समृद्ध महाराष्ट्र और भारत के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रह्म कुमारी संस्था की 'एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग' नामक पहल महाराष्ट्र के लोगों को आंतरिक शक्ति और नेतृत्व की भावना विकसित करने और मूल्य-आधारित विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि आध्यात्मिकता लोगों को मानवीय मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है। 

उन्होंने कहा कि सद्भाव, नैतिक आचरण, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व ये सभी मिलकर समाज को मजबूत बनाते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि जब ऐसे मूल्य जीवन का हिस्सा बन जाते हैं, तो समाज में स्वाभाविक रूप से विश्वास स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास समाज में सकारात्मकता को बढ़ावा देता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि एकता और विश्वास ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज में आपसी विश्वास बढ़ता है, तो लोग व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर एक साझा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिलकर काम करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक नागरिक समानता को बढ़ावा देकर, भेदभाव को समाप्त करके और सामुदायिक सेवा में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत तभी सही मायने में विकसित होगा जब सभी को विकास के समान अवसर मिलेंगे, प्रौद्योगिकी विकास का साधन बनेगी और प्रगति के लाभ सभी तक पहुंचेंगे। उन्होंने इस पहल के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके प्रयासों से समाज में एकता और विश्वास मजबूत होगा।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD