Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

मूवी 'त्रिदेव' से लेकर फेबरेट डांसर तक, माधुरी दीक्षित ने खोले कई राज, कपिल शर्मा ने शेयर किया वीडियो

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Madhuri Dixit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 13:01 IST

हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की यादें आज भी युवाओं के दिलों में ताजा हैं। इस दौर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुईं, जिसे देखना या उनसे जुड़े किस्सों के बारे में जानना लोगों को काफी पसंद आता है। इसी बीच 'द कपिल शर्मा शो' में गेस्ट बनकर आई एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मूवी 'त्रिदेव' से लेकर फेबरेट डांसर तक कई दिलचस्प किस्से शेयर किए। 

इसे लेकर हिंदी मनोरंजन के 'कॉमेडी किंग' कहे जाने वाले प्रसिद्ध स्टैंड-अप कमीडियन, टीवी होस्ट और अभिनेता कपिल शर्मा ने मंगलवार को अपने यूट्यूब चैनल से 9 मिनट और 56 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित उनके पॉपुलर 'द कपिल शर्मा शो' में आए हुए हैं।

वीडियो की शुरुआत बचे हुए कंटेंट के नाम से होती है, जहां आगे अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आते हैं। वीडियो में कपिल, जैकी श्रॉफ को दादा कहकर सवाल पूछते हैं कि आप दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, लेकिन कितने दिनों बाद आपकी आमने-सामने मुलाकात हुई है? फिर कपिल ने पूछा कि आप दोनों की साथ में लास्ट फिल्म कौन सी थी, जिसका जवाब देते हुए माधुरी ने कहा कि शायद '100 डेज' थी।

इसके बाद अर्चना पूरन जैकी श्रॉफ को जग्गू कहकर उनकी तारीफ करती हैं कि आप जैसे पहले थे, वैसे ही आज भी हैं। इस पर जैकी कहते हैं, "मैं कोशिश करता हूं कि आज की तरह बात करूं, लेकिन मैं नहीं कर पा रहा।"आगे वीडियो में मूवी 'त्रिदेव' की बात होती है, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह और सनी देओल मुख्य किरदार में थे।

इस फिल्म की बात करते हुए अभिनेत्री ने नसीरुद्दीन शाह के डांस की तारीफ की और उन्हें नंबर 1 पॉइंट दिए। वीडियो में आगे अर्चना पूरन माधुरी से पूछती हैं कि पूरी दुनिया आपके डांसिंग की फैन है, लेकिन आप किनके डांस की फैन हो? इसका जवाब देते हुए उन्होंने 'वैजयंती माला' का नाम लिया। अभिनेत्री ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "क्या कमाल की डांसर है वो।

चाहे वेस्टर्न, इंडियन, क्लासिकल या सेमी क्लासिकल हो, वो डांस के हर स्टाइल को बहुत ही खूबसूरती के साथ करती हैं। "वहीं, फेवरेट कोरियोग्राफर के सवाल का जवाब देते हुए माधुरी ने 'सरोज खान' का नाम लिया। इसी बीच उन्होंने 'प्रभु देवा' का भी नाम लिया और बीते दिनों के लम्हों पर बातें कीं। फिर नवजोत सिंह सिद्धू ने जैकी श्रॉफ के कुकिंग वीडियो और हुनर की तारीफ करते हुए उनसे पूछा, "आपने ये सब कहां से सीखा?" तो जैकी श्रॉफ ने इसका श्रेय अपनी मां को दिया।

आगे जैकी श्रॉफ की 1983 में रिलीज हुई मूवी 'हीरो' की बात हुई। इसके बाद माधुरी ने फैन की ख्वाहिश पर जैकी श्रॉफ की एक्टिंग की, जहां उन्होंने एक्टर के कुकिंग व्लॉग का अभिनय किया। वीडियो पूरी तरह हंसी-ठिठोली और मजेदार सवालों से भरा हुआ है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, लाइक्स और कमेंट का सिलसिला लगातार जारी है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Madhuri Dixit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD