Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गांव स्तर पर सतर्कता से नशा तस्करी पर लग सकती है रोक: गुलाब चंद कटारिया

पंजाब के राज्यपाल ने विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ की बैठक

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुकेरियां/होशियारपुर , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 18:12 IST

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करके गांव स्तर पर नशा रोकथाम, सामुदायिक सतर्कता और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने संबंधी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इसे समाप्त करने के लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी भी अनिवार्य है।

राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि गांव स्तर पर सक्रिय और जागरूक नागरिक नेटवर्क नशा तस्करी तथा अवैध गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों के बारे में तुरंत प्रशासन को सूचित करें और अपने गांवों में जागरूकता अभियान चलाएं।

बैठक के दौरान युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर नशों से दूर रखने पर भी बल दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि जब युवाओं को सही दिशा, अवसर और प्रेरणा मिलती है तो वे समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सामूहिक सतर्कता और लोक भागीदारी से गांवों में नशे के खिलाफ माहौल बनाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे नशा मुक्त और सुरक्षित समाज की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक, एडीसी निकास कुमार, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल भी मौजूद थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD