Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मालविंदर सिंह कंग द्वारा पलहेड़ी और मछली कलां में विकास कार्यों का उद्घाटन

पलहेड़ी में 1823 फुट लंबी फिरनी और दो ओपन जिम का उद्घाटन

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 17:52 IST

मालविंदर सिंह कंग (सांसद, लोकसभा श्री आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र) ने जिला मोहाली के गांव पलहेड़ी में गांव की फिरनी और ओपन जिम का उद्घाटन किया, जबकि गांव मछली कलां में भी ओपन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए सांसद मालविंदर सिंह कंग ने बताया कि गांव पलहेड़ी में 1823 फुट लंबी फिरनी के निर्माण पर मनरेगा व पंचायत फंदों के तहत लगभग 26 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 

इससे ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और गांव का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। इसके साथ ही उन्होंने गांव मस्तगढ़ के लिए तीन लाख रुपये की लागत से पानी का टैंकर भी उपलब्ध करवाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव रुड़की खाम में कच्ची नदी पर बने पुल का निरीक्षण भी किया, जो पिछले आई बाढ़ के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। 

ग्रामीणों की आवाजाही में आ रही समस्याओं को देखते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि सांसद निधि (एम.पी.एलैड) फंड से गांव पलहेड़ी और मछली कलां में कुल 6 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम स्थापित किए गए हैं। 

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सांसद निधि से योगदान दिया जा रहा है, ताकि बुनियादी जरूरतें जैसे श्मशान घाट, धर्मशाला, जिम, फ्लड लाइटें और खेल मैदान विकसित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि हर गांव में अपना जिम हो और बुजुर्गों के लिए पार्क विकसित किए जाएं। 

इन ओपन जिमों की स्थापना से युवाओं और अन्य ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सांसद कंग ने कहा कि सांसद निधि के फंड की पारदर्शी और उचित उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है तथा क्षेत्र के हर गांव में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, गांवों के सरपंच, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD