Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राजस्थान में साइबर थानों के साथ होंगे साइबर कोर्ट : अर्जुन राम मेघवाल

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Law and Justice
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 22 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 15:23 IST

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित एक स्वैच्छिक सत्र में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उनका पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया। अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "साइबर सुरक्षा से लेकर पूरे देश में अलग-अलग चिंताओं का वातावरण जब बनता है तो इस तरह की कॉन्फ्रेंस बहुत मददगार साबित होती है। 

राज्य स्तरीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस को आयोजित किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इसमें शामिल हुए। यह बहुत सफल कार्यक्रम रहा है।" उन्होंने कहा कि आज लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, राजस्थान की तरफ से यह एक स्टेट-लेवल पहल है। इस तीन दिन की कॉन्फ्रेंस में साइबर क्राइम कितने तरह के होते हैं, हम कैसे जागरूकता फैला सकते हैं और इसे कैसे रोक सकते हैं, इन सभी पहलुओं पर बात की गई है।"

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सही जानकारी न होने की वजह से आज लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। दिल्ली में भी समय-समय पर इस तरह का कार्यक्रम होता रहता है, जिससे लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी मिलती रहती है। लोगों को जागरूक करना ही सरकार का पहला मकसद है, जिससे लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित एक स्वैच्छिक सत्र में सभी प्रश्नों पर बात की गई है जिससे लोगों को कम समय में अधिक से अधिक जानकारी दी जा सके। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आगे कहा कि राजस्थान ऐसा पहला राज्य होगा जहां साइबर थाने के साथ साइबर कोर्ट भी बनने जा रही है।इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भजन लाल ने की है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है। तीन दिन के कार्यक्रम में अनेक लोगों ने इस कार्यक्रम में बात की और लोगों को जागरूक किया गया।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Law and Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD